मायेर बाड़ी पहुंचे मोदी, मां शारदा को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बागबाजार स्थित मायेर बाड़ी गये और मां शारदा को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही पूजा-अर्चना भी कीं.

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बागबाजार स्थित मायेर बाड़ी गये और मां शारदा को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही पूजा-अर्चना भी कीं. इसके बाद पीएम ने रामकृष्ण मिशन के संन्यासियों से बातचीत की. बता दें कि मां शारदा एक आध्यात्मिक प्रेरणा का स्त्रोत व महिला सशक्तीकरण का विशाल प्रतीक हैं. मां शारदा का रामकृष्ण मिशन के विकास में मौलिक योगदान था, जिसकी स्थापना उनके पति और मां काली के प्रबल भक्त रामकृष्ण परमहंस ने की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >