बंडेल में जीटी रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

बंडेल जीटी रोड पर महात्मा गांधी स्कूल के सामने एक विशाल पेड़ तूफान में गिर पड़ा, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गयी, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

हुगली. बंडेल जीटी रोड पर महात्मा गांधी स्कूल के सामने एक विशाल पेड़ तूफान में गिर पड़ा, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गयी, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. घटना की जानकारी पाकर चंदननगर ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर मानदाता साव तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया. इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में पेड़ को काटकर हटाया. इस दौरान बिजली के तार टूट जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >