गुमशुदगी के हफ्तेभर बाद भी किशोर का पता नहीं

उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं.

दुर्गापुर. दुर्गापुर के पलाशडीहा इलाके के अपने घर से एक हफ्ते पहले खेलने के लिए निकले किशोर संतोष साव(14) का अब तक सुराग नहीं मिला है. उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. एक अगस्त को सुबह माता-पिता काम पर बाहर गये थे. तब संतोष पड़ोस के मैदान में खेलने चला गया था. दोपहर में काम करके मां जब घर लौटी, तो देखा कि बेटा घर या पड़ोस कहीं नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. दो अगस्त को परिजनों ने दुर्गापुर थाने में मिसिंग रिपोर्ट लिखवायी थी. किशोर की मां संजू देवी साव ने बताया कि एक अगस्त को वह काम के लिए सिटी सेंटर के निर्माणाधीन मकान में गयी थीं. जब दोपहर 2:30 बजे घर लौटीं, तो संतोष को ना पाकर पड़ोसियों से पूछताछ की. पड़ोसियों ने बताया कि संतोष 11:30 बजे था. फिर उसे नहीं देखा गया है. पुलिस किशोर को तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >