बांग्लादेश सीमा पर 1.14 किलो सोने के साथ सप्लायर को पकड़ा

जब्त सोने की कीमत 83,23, 430 रुपये है.

कोलकाता. बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने नदिया जिले के नातना सीमा चौकी पर बने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 1.140 किलोग्राम सोने के साथ स्वर्ण सप्लायर को पकड़ा है. जब्त सोने की कीमत 83,23, 430 रुपये है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक जवानों को एक संदिग्ध के बारे में सूचना मिली थी कि वह नबीनगर से शाहपुर तक मोटरसाइकिल पर सोना ले जा रहा है. तुरंत नबीनगर-शाहपुर लिंक रोड पर दो दलों का गठन किया गया. इसके बाद दो बजे के करीब एक संदिग्ध को पहले दल की शिनाख्ती के बाद दूसरे दल ने पकड़ लिया. उसकी बाइक की तलाशी के बाद बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध के पास से सोने के चार बिस्कुट और आठ अन्य टुकड़े बरामद किये.

सोना कहां से लेकर आया, इस बारे में वह कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वित्तीय कठिनाइयों के कारण वह तस्करी करने लगा. सोने की प्रति डिलिवरी के बदले उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलने वाले थे. हिरासत में लिये गये तस्कर और जब्त सोने को आगे की जांच के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >