दिल्ली पहुंचे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए सुदीप

हमारी पार्टी की ओर से पहले ही फैसला किया गया था कि हम समारोह में शामिल नहीं होंगे.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गत शनिवार को स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी. इसके अगले ही दिन यानी रविवार को लोकसभा में तृणमूल दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय कोलकाता से नयी दिल्ली गये और पार्टी प्रमुख के निर्देश का पालन करते नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रह्लाद जोशी ने हमें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमारी पार्टी की ओर से पहले ही फैसला किया गया था कि हम समारोह में शामिल नहीं होंगे. मैंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश का पालन किया है. इस दिन शाम को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. गौरतलब है कि गत शनिवार को अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों व अन्य नेताओं के साथ ही हुई बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुईं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (राजग) अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि वह माफी चाहती हैं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >