भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से ‘50 लाख से अधिक घुसपैठियों’ को हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध प्रवासियों का समय समाप्त हो गया है.
कूचबिहार में परिवर्तन यात्रा को दिखायी हरी झंडी
नितिन नबीन का यह बयान पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची के प्रकाशन के एक दिन बाद आया है, जिसमें 63.66 लाख नाम हटा दिये गये हैं. कूचबिहार में पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिन्हें मतदाता सूची से हटाया गया है वे ‘घुसपैठिए’ थे. ये लोग सरकारी नौकरियों और वास्तविक नागरिकों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे.
ममता बनर्जी पर नितिन नबीन ने लगाये गंभीर आरोप
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये अवैध घुसपैठिये देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करके घुसपैठियों को संरक्षण’ दिया. ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों का रुख किया, क्योंकि वे उनकी पार्टी का वोट बैंक हैं. नबीन ने कहा कि जब महिलाएं अपमान का सामना करती हैं, तो ममता बनर्जी नजरें चुरा लेतीं हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा अध्यक्ष का घुसपैठियों को स्पष्ट संदेश
नितिन नबीन ने कहा कि घुसपैठियों को भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि अब उन्हें बंगाल की धरती से बाहर निकालने का समय आ गया है. न केवल घुसपैठियों को बाहर निकालना है, बल्कि एक ऐसी निर्णायक सरकार भी बनानी है, जो बंगाल में विकास कर सके.
वास्तविक परिवर्तन चाहते हैं बंगाल के लोग
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर ‘कुशासन’ का आरोप लगाया. कहा कि राज्य को इस सरकार से मुक्त करना चाहिए. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल बदलाव के लिए तरस रहा है. यहां के लोग एक वास्तविक ‘परिवर्तन’ चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें
भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा
SIR के मुद्दे पर फिर सुप्रीम कोर्ट जायेगी तृणमूल कांग्रेस, 6 मार्च को धरना देंगी ममता बनर्जी
एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट
