बर्दवान में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है की राजा की उक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली क्यों मारकर हत्या की इसके पीछे क्या राज छिपा हुआ है.

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के कालना रेलवे स्टेशन से सटे न्यू मधुवन इलाके में सोमवार देर रात एक होटल में खाना खा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. घटना की खबर फैलते ही समूचे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद कालना थाना पुलिस और कालना जीआरपी मौके वारदात पर पहुंच गए.पुलिस ने मृतक युवक का नाम राजा (39) बताया गया है. राजा मूल रूप से हुगली जिले के चुचुड़ा का रहने वाला था. लेकिन विगत कई माह से वह कालना में रह रहा था.

बदमाशों ने अचानक कर दिया हमला

राजा कालना के हाेटल में काम करता था. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजा सोमवार की रात कालना स्टेशन के दुकान में बैठा था. वह दुकान के अंदर खाना खा रहा था. आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया. पता चला कि बदमाश अचानक दुकान में घुस आए. इससे पहले कि राजा कुछ समझ पाता, उस पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दी. गोली से राजा का सिर उड़ गया. स्थानीय दुकानदार के मुताबिक, राजा के सिर में बदमाश करीब से गोली मारकर बाइक से भाग गए. राजा की मौके पर ही मौत हो गई.

डिप्टी स्पीकर के लिए ममता बनर्जी ने सुझाया गैर कांग्रेसी सांसद का नाम, राजनाथ सिंह ने दीदी से फोन पर की बात

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मालूम हो कि राजा पिछले तीन माह से कालना निवासी स्वपन माझी के चाय की दुकान पर काम कर रहा था. पुलिस का प्रारंभिक तौर पर मानना ​​है कि गोली नजदीक से मारी गई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह कालना महकमा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है की राजा की उक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली क्यों मारकर हत्या की इसके पीछे क्या राज छिपा हुआ है.

West Bengal Assembly : राज्यपाल बोस ने चोपड़ा की घटना पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट, भाजपा का विधानसभा परिसर में धरना जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >