जूट मिल प्रबंधकों से मिलेंगे राज्य के श्रम मंत्री, बढ़ते संकट पर होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री मलय घटक, जूट क्षेत्र में बढ़ते संकट के समाधान को लेकर गुरुवार को जूट मिल प्रबंधन से मुलाकात करेंगे.

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री मलय घटक, जूट क्षेत्र में बढ़ते संकट के समाधान को लेकर गुरुवार को जूट मिल प्रबंधन से मुलाकात करेंगे. यूनियनों और मिल मालिकों ने मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है.

जूट मिलों के ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को घटक से मुलाकात की और सरकार की ओर से मिलने वाले ‘ऑर्डरों’ में कमी पर चर्चा की. यूनियन प्रतिनिधियों ने जूट आयुक्त कार्यालय से अपर्याप्त खरीद अनुबंधों और आपूर्ति आदेशों के कारण उत्पादन में कटौती के बारे में बताया और उद्योग की मंदी एवं श्रमिकों पर इसके प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की.

भारतीय जूट मिल्स एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, ‘हमारी गुरुवार को राज्य श्रम मंत्री से मुलाकात के दौरान इन चिंताओं को दोहराने की योजना है.’ जूट उद्योग को अत्यधिक उत्पादन और विशेषकर खाद्यान पैकेजिंग समेत अन्य कारणों से जूट की बोरियों की घटती मांग के चलते संकट का सामना करना पड़ रहा है.

2021-22 में वार्षिक मांग 38-39 लाख गांठ से घटकर 2024-25 में अनुमानित 30 लाख गांठ रह गयी है, जिसके कारण अधिशेष क्षमता और नौकरियों में कमी आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >