Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा ने हारने का बना लिया है ट्रेंड

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है. यह जीत जनता की जीत है और मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे. उनका कहना है कि कई साजिशें हुईं. एक तरफ एजेंसी, दूसरी तरफ बीजेपी.

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, चार में से तीन सीट भाजपा की थी जो अब तृणमूल ने जीती है. यह जीत जनता की जीत है और मैं जनता को धन्यवाद करती हूं, इस जीत को हम 21 जुलाई को समर्पित करेंगे. उनका कहना है कि कई साजिशें हुईं. एक तरफ एजेंसी, दूसरी तरफ बीजेपी. ये लोग ही हैं जो सब कुछ रोके हुए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ी है. हमें लोगों के पक्ष में और अधिक खड़े होने की जरूरत है.भाजपा ने हारने का ट्रेंड बना लिया है .

ममता बनर्जी ने कहा, हमने सभी सीटें जीत ली

ममता बनर्जी मुंबई में अंबानीपुत्र की शाही शादी में शामिल होने के लिए वहां गई थीं. शनिवार शाम वह कोलकाता लौट आई. उन्होंने एयरपोर्ट पर खड़े होकर उपचुनाव (WB By-Elections) के नतीजों के लिए पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने कहा, मानिकतला जो सीट थी वह हमारी है. लेकिन बाकी तीन सीटें पिछली विधानसभा और लोकसभा दोनों में बीजेपी ने जीती थीं. हमने वे सीटें भी जीत लीं. इससे पता चलता है कि बंगाल के लोगों में आज भी तृणमूल के लिये एक जगह बना हुआ है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात कहा, बंगाल में तृणमूल अकेले काफी, कांग्रेस माकपा के साथ नहीं जा सकती

दिल्ली में मोदी सरकार लंबे समय तक नहीं रहेगी : कुणाल घोष

विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल के 2 सीटें जीतने और 2 सीटों पर आगे चलने पर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा, “यह तो होना ही था. कुछ लोग जिन्होंने लोकसभा में भाजपा को वोट दिया था, उन्हें एहसास हो गया है कि वे अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे. खेल शुरू हो गया है. दिल्ली में मोदी सरकार लंबे समय तक नहीं रहेगी. INDIA गठबंधन आ रही है और INDIA गठबंधन सरकार बनाएगी, इसमें तृणमूल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >