Train News : हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन में चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच पटरियों के किनारे भूस्खलन

Train News : आज सुबह भी हूल एक्सप्रेस चंदननगर में कुछ समय के लिए खड़ी रही. बारिश के बीच रेलवे के इंजीनियरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल अप ट्रेनों को उस क्षेत्र से धीमी गति से पास कराया जा रहा है.

Train News : हावड़ा-बर्दवान मुख्य लाइन के चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच देवीपुर क्षेत्र में तीसरी लाइन के पास जमीन धंसने की घटना सामने आई है. प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, यह घटना लगातार बारिश के कारण हुई है. अप लाइन के पास मिटी धंस गई, जिससे रेल लाइन के पास पड़े स्लीपर नीचे खिसक गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाइन के पास एक तालाब है और अत्यधिक भारी बारिश से रेल लाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

लगातार बारिश को माना जा रहा कारण

कल रात जब यह घटना सामने आई, तो रेलवे कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. चुंचुड़ा स्टेशन में प्रवेश करने से पहले होम सिग्नल के पास दूर एक्सप्रेस को रोका गया. मेंटेनेंस के कर्मचारियों द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बाद ट्रेन को छोड़ा गया. ट्रेन 9:45 से 10:17 तक खड़ी रही. इस दौरान थर्ड लाइन से कोई ट्रेन नहीं चली. रिवर्स लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया. बाद में थर्ड लाइन से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया. आज सुबह भी हूल एक्सप्रेस चंदननगर में कुछ समय के लिए खड़ी रही. बारिश के बीच रेलवे के इंजीनियरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल अप ट्रेनों को उस क्षेत्र से धीमी गति से पास कराया जा रहा है.

Mamata Banerjee : जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

सुबह से लोकल ट्रेन धीमी गति से चल रही है. इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि रेल सूत्रों का कहना है कि बारिश की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो गई है. लोगों को अपने गंतवय तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है. बारिश ने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप कहा..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >