नकली दवा बेच रहा था युवक ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

सौरभ ने केशियारी के एक कृषि फसल की दवा बिक्री करनेवाले दुकानदार को व्हाट्सप के जरिए संपर्क करते हुए एक नामी कंपनी की दवा का फोटो भेजा.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना के गिलागेड़िया इलाके में फसल के लिए नामी कंपनी की नकली दवा बिक्री करने आये एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक का नाम सौरभ देव है. वह नारायणगढ़ थाना के भद्रकाली इलाके का निवासी है. सौरभ ने केशियारी के एक कृषि फसल की दवा बिक्री करनेवाले दुकानदार को व्हाट्सप के जरिए संपर्क करते हुए एक नामी कंपनी की दवा का फोटो भेजा. दुकानदार ने उससे संपर्क करते हुए उसे दुकान में बुलाया. सौरभ ने दुकानदार को प्रलोभन देते हुए बताया कि नामी कंपनी के पॉकेट में जो दवा है, वह नकली है. वह किसानों को बिक्री करे और ज्यादा मुनाफा कमाये. दुकानदार चालाकी के साथ इस बारे लोगों को जानकारी देते हुए दुकान के सामने भीड़ इकट्ठा किया. युवक को बंधक बनाया. घटना की जानकारी पुलिस और दवा कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर गयी. दवा कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >