गोदाम से होने वाली कमाई तो बढ़ती रही, पर खस्ताहाल होता गया रख-रखाव

आनंदपुर के नजीराबाद में पिछले 40 वर्षों से ज़्यादा समय से डेकोरेटिंग के बिज़नेस में लगातार बढ़ोत्तरी होने के बावजूद डेकोरेटर व्यवसायी गंगाधर दास ने गोदाम में सरकार द्वारा जारी सुरक्षा व्यवस्था से खूब खिलवाड़ किया.

कोलकाता. आनंदपुर के नजीराबाद में पिछले 40 वर्षों से ज़्यादा समय से डेकोरेटिंग के बिज़नेस में लगातार बढ़ोत्तरी होने के बावजूद डेकोरेटर व्यवसायी गंगाधर दास ने गोदाम में सरकार द्वारा जारी सुरक्षा व्यवस्था से खूब खिलवाड़ किया. गंगाधर पर आरोप है कि उनका बिज़नेस फलने-फूलने लगा, लेकिन गोदाम में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर वह लगातार लापरवाही बरतते रहे. रविवार को आनंदपुर के नज़ीराबाद में डेकोरेटिंग वेयरहाउस जलकर राख होने की घटना के बाद वह फरार थे, काफी मशक्कत के बाद डेकोरेटिंग वेयरहाउस के मालिक गंगाधर दास को मंगलवार रात को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गंगाधर का घर पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के खेजुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत पूर्वचारा गांव में है. उन्होंने 40 साल पहले अपने ही इलाके में डेकोरेशन का बिज़नेस शुरू किया था. उन्होंने सबसे पहले जिले में अलग-अलग इवेंट्स को डेकोरेट करने का ऑर्डर लेना शुरू किया. इसी तरह से अपने कारोबार का विस्तार करते रहे. गोदाम में सजावट के लिए प्लास्टिक के फूल बड़ी मात्रा में स्टोर होने लगा. व्यवसाय बढ़ने के बाद गंगाधर ने विदेश से अलग-अलग डेकोरेशन का सामान आयात करना शुरू किया. करीब 13 साल पहले उन्होंने कोलकाता के पास खेयादह 2 ग्राम पंचायत के नज़ीराबाद इलाके में और पूर्व मेदिनीपुर में एक फैक्टरी और वेयरहाउस शुरू किया था.

इसमें नजीराबाद का वेयरहाउस गत रविवार को आग में जलकर खाक हो गया. पुलिस ने लापरवाही से हुई दुर्घटना से जुड़ी कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. हालांकि, गंगाधर का दावा है कि उनकी कोई लापरवाही नहीं थी, उन्होंने पुलिस के सामने दावा किया कि मोमो फैक्टरी की लापरवाही की वजह से आग लगी. इस घटना ने उनके लंबे समय से चल रहे बिजनेस को खत्म कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >