उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में कई जिलों में घने कोहरे (Dense Fog) का अलर्ट क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग कोलकाता ने जारी किया है. कहा गया है कि तापमान में भी गिरावट आ सकती है. बंगाल में अगले 7 दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लीजिए.

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में आने वाले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) कोलकाता के ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. बुलेटिन के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है.

उत्तर बंगाल में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के जिलों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में अगले 2 दिनों (10 और 11 जनवरी की सुबह तक) घने कोहरे (Dense Fog) की संभावना जतायी गयी है. इसकी वजह से दृश्यता (Visibility) घटकर 50 से 199 मीटर रह जाने की संभावना है. इसके बाद, 14 जनवरी तक उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा बना रहेगा.

West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के मौसम का हाल

दक्षिण बंगाल के जिलों में स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य रहेगी. यहां 14 जनवरी की सुबह तक एक या दो जगहों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा (दृश्यता 200-999 मीटर) देखा जा सकता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तापमान में गिरावट से बढ़ेगी कनकनी

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, अगले 2 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड कम रह सकता है. इसकी वजह से कनकनी बढ़ सकती है.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (Deep Depression) उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके 10 जनवरी की दोपहर तक श्रीलंका के तट को पार करने की संभावना है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस सिस्टम का पश्चिम बंगाल पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

  • घने कोहरे के कारण हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.
  • वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स का उपयोग करें और सावधानी बरतें.
  • यात्रा से पहले एयरलाइंस और रेलवे के शेड्यूल के बारे में पता कर लें.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में 3 से 5 दिनों में और ठंड पड़ने की आशंका, आईएमडी का अलर्ट

बंगाल को अभी ठंड से राहत नहीं, मकर संक्रांति तक बनी रहेगी शीत लहर

ठंड का कहर जारी, उत्तर बंगाल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

13 साल बाद जनवरी की सबसे सर्द सुबह, 10.2°C हुआ तापमान, अभी और गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >