बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, कोलकाता समेत 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

West Bengal Rain Alert: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों से सर्दी की वापसी हो चुकी है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसका असर आने वाले दिनों में बंगाल के मौसम पर देखने को मिलेगा. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम कार्यालय अलीपुर ने कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

West Bengal Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश की संभावना नहीं है.

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आज से शुरू हो सकती है बारिश

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, सोमवार से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो सकती है. दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

West Bengal Rain Alert: मंगलवार को कोलकाता में बारिश संभव

कोलकाता में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना और बांकुड़ा जिले में भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इन जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग समेत इन 3 जिलों में भी 2 दिन होगी बारिश

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में भी सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है. उत्तर बंगाल के तापमान में अगले 7 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. दक्षिण बंगाल में अगले 2 दिनों के दौरान रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. उसके बाद तापमान सामान्य बना रहेगा.

कोलकाता और आसपास के इलाकों में ठंड का असर खत्म

कोलकाता और आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. रविवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. शनिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें

करवट ले रहा बंगाल का मौसम, दार्जिलिंग से कोलकाता तक चढ़ा तापमान, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

बंगाल के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >