Video: हल्लाबोल करना है, तो इजाजत लेकर जंतर-मंतर पर बैठ जाओ, टीएमसी सांसदों के प्रदर्शन पर बोले शुभेंदु अधिकारी

West Bengal Politics Video: बंगाल चुनाव 2026 की डुगडुगी बजने से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला है, तो बीजेपी के नेता तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को सलाह दी है कि अगर उन्हें ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हल्लाबोल करना है, तो वे प्रशासन की इजाजत लेकर जंतर-मंतर पर बैठ जाएं.

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

West Bengal Politics: बंगाल चुनाव 2026 की डुगडुगी बजने से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी तेज हो गयी है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच जोरदार ‘जंग’ छिड़ गयी है. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों पक्षों से लोकतंत्र की बात हो रही है. ममता बनर्जी ने दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को जबरन हटाये जाने को अलोकतांत्रिक करार दिया है, तो कोलकाता में ईडी की कार्रवाई के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री के द्वारा जबरन कुछ कागजात उठाकर ले जाने के कदम को शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी कामकाज में दखलंदाजी और गैरकानूनी करार दिया.

ईडी के छापे के बीच प्रतीक जैन के घर से कागजात ले गयीं ममता बनर्जी

दरअसल, बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी से जुड़े एक मामले में कोलकाता में आई-पैक के ऑफिस और उसके मालिक के आवास पर छापेमारी की. छापेमारी के बीच में ही ममता बनर्जी आई-पैक के मालिक प्रतीक जैन के घर पहुंचीं और कुछ जरूरी दस्तावेज एक फाइल में लेकर लौट गयीं. उनकी इस कार्रवाई को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अलोकतांत्रिक करार दिया.

West Bengal Politics: टीएमसी सांसदों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की – शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिये जाने के कदम को उचित ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के नेताओं को प्रदर्शन ही करना है, तो प्रशासन की अनुमति लेकर जंतर-मंतर पर बैठ जायें. साथ ही शुभेंदु ने तृणमूल नेताओं को सलाह दी कि वे रात में वहां न बैठें. ठंड लग जायेंगी. शुभेंदु अधिकारी ने और क्या-क्या कहा, इस वीडियो में देखें.

इसे भी पढ़ें

I-PAC पर ईडी के छापे के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी

दिल्ली में अमित शाह के घर पर प्रदर्शन कर रहे TMC सांसदों को सुरक्षा बलों ने हटाया, ममता बनर्जी बोलीं- लोकतंत्र पर हमला

I-PAC पर ED Raid से बौखलायीं ममता बनर्जी, कहा- मिस्टर प्राइम-मिनिस्टर, प्लीज कंट्रोल योर होम मिनिस्टर

प्रतीक जैन के घर से सबूत उठा ले गयीं ममता बनर्जी, I-PAC के ठिकानों पर रेड मामले में ईडी का गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >