Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी बारिश, उत्तर में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bengal Weather Forecast : मानसून अक्ष के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी. पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है.

Bengal Weather Forecast : मानसून अक्ष के सक्रिय होने से बंगाल में फिर तबाही की आशंका है. मंगलवार से दक्षिण बंगाल में फिर बारिश (Rain) के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार है. भारी बारिश के प्रभाव से उत्तर बंगाल के लोग भी अछूते नहीं हैं. पांच जिलों में भारी बारिश काे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर और दक्षिण बंगाल में जारी रहेगी बारिश

मानसून अक्ष के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी. पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है.बुधवार को झाड़ग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में मध्यम बारिश की उम्मीद है. जिले के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. शनिवार और रविवार को दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश बढ़ सकती है.

Mamata Banerjee : जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है. मंगलवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में मध्यम बारिश हो सकती है. बुधवार और गुरुवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश का अनुमान है. शेष तीन जिलों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बंगाल के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

Mamata Banerjee : बांग्लादेश के हालात पर ममता बनर्जी की अपील, आपत्तिजनक पोस्ट व बयानबाजी ना करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >