नाबालिग की हत्या के मामले में दो पकड़े गये

नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक का नाम रोहित राय है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है.

कोलकाता. नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक का नाम रोहित राय है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है. दोनों आरोपी पीड़िता के दोस्त बताये जाते हैं. इस बीच, भाजपा नेतृत्व ने घटना के आरोपियों के लिए अनुकरणीय सजा की मांग करते हुए एनजेपी पुलिस थाने के सामने बुधवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया. थाने का घेराव करने के साथ ही सड़क जाम कर विरोध जताया. बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया. उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर एनजेपी थाना क्षेत्र के शांतिपाड़ा की रहने वाली नाबालिग दीया मजूमदार घर से निकली थी. इसके कुछ देर बाद उसकी हत्या कर दी गयी. नाबालिग के दोस्त रोहित ने उसके परिजन को फोन कर बताया कि वह झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली है. हालांकि बाद में रोहित के इलाके के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे रोहित नाबालिग को बेहोशी की हालत में घर से लेकर बाहर निकला था. उस वक्त जब रोहित से पूछा गया, तो उसने बताया अधिक नशा करने से वह बेहोश हो गयी है. बाद में जब नाबालिग को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल देखा गया था. घटना की रात परिवार की ओर से एनजेपी थाने में हत्या का लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने रोहित सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >