जनता कर्फ्यू : आज सैनिटाइज्ड वाहन ही मिलेंगे सड़कों पर, नहीं चल रहीं दूरगामी बसें भी

रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू के दौरान परिवहन सेवाएं ठप रह सकती हैं. जहां एक ओर परिवहन विभाग ने सिर्फ सैनिटाइज वाहनों को ही जनता कर्फ्यू के दौरान चलाने का निर्णय लिया है, वहीं बस व मिनी बस को बंद रखा जा सकता है.

कोलकाता : रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू के दौरान परिवहन सेवाएं ठप रह सकती हैं. जहां एक ओर परिवहन विभाग ने सिर्फ सैनिटाइज वाहनों को ही जनता कर्फ्यू के दौरान चलाने का निर्णय लिया है, वहीं बस व मिनी बस को बंद रखा जा सकता है. परिवहन विभाग के अनुसार रविवार को महानगर के विभिन्न रुटों पर चलनेवालीं बसों की संख्या कम रहती है. इस अनुपात में जनता जनता कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी बसों को चलाया जायेगा.

निजी व मिनी बस भी रहेंगी ठप :

पश्चिम बंगाल बस व मिनी बस ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव प्रदीप नारायण बोस ने कहा कि बस चालक व कंडक्टर जनता कर्फ्यू के दौरान वाहन नहीं निकालना चाह रहे हैं, इसलिए रविवार को बस व मिनी बस नहीं चलायी जायेंगी. लेकिन अगर लोगों को परेशानी होगी, तो कुछ रुटों पर बसें चलायी जायेंगी. उन्होंने बताया कि महानगर व इसके आस-पास के रूटों पर 12 हजार बस व मिनी बसों को चलाया जाता है. लेकिन कोरोना वायरस के भय से यात्रियों की संख्या घट गयी है, इसलिए 50 फीसदी निजी बस वैसे ही बंद हैं. वाहनों के नहीं चलने से बस मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है.

टैक्सी चालक भी हिस्सा लेंगे जनता कर्फ्यू में :

जनता कर्फ्यू में टैक्सी चालक भी हिस्सा ले रहे हैं. इस विषय में बंगाल टैक्सी एसोसिएशन के अध्यत्र विमल गुहा ने बताया कि आमतौर पर महानगर करीब 22 हजार टैक्सियां चलती हैं. लेकिन अस्पताल आने जानेवाले मरीजों के लिए रविवार को एक हजार टैक्सी को चलाया जायेगा, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के दौरान टैक्सी नहीं मिलने पर लोग उन्हें 8697630301 नंबर पर लोग फोन कर सकते है. उन्होंने बताया कि फोन करनेवाले व्यक्ति की सुविधा के अनुसार टैक्सी जरूर उपलब्ध करायी जायेगी.

उधर, वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि जनता कर्फ्यू में चालक हिस्सा ले सकते हैं. यह उनका निजी फैसला होगा. इसके अलावा कोरोना वायरस के संबंध में अगले सप्ताह से टैक्सी चालकों को जागरूक किया जायेगा. इसके साथ चालकों के बीच मास्क व हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया जायेगा.

अनिश्चितकाल के लिए बंद दूरगामी बसें :

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए महानगर व पश्चिम बंगाल से देश के दूसरे राज्य के बीच चलाये जानेवालीं बस सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, रविवार को दक्षिण बंगाल में चलाये जानेवालीं दूरगामी बसों की संख्या कम की गयी है. दक्षिण बंगाल में 160 दूरगामी बसों को चलाया जाता है. इसी तरह उत्तर बंगाल में इस 38 बसों के बजाय 12 वाहनों को चलाया जा‍येगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >