Train Accident: खड़दह में बंद रेलवे फाटक पर 2 वाहनों को हजारदुआरी एक्सप्रेस ने मारी टक्कर

Train Accident: पश्चिम बंगाल में फिर रेल दुर्घटना हुई है. उत्तर 24 परगना के खड़दह में रेलवे फाटक पर 2 वाहनों को लालगोला एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी.

Train Accident|बैरकपुर, मनोरजंन सिंह : पश्चिम बंगाल में फिर हुई ट्रेन दुर्घटना. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह और सोदपुर स्टेशन के बीच बंद लेबल क्रॉसिंग (रेलवे फाटक) पर हजारदुआरी एक्सप्रेस ने एक स्कॉर्पियो समेत 2 वाहनों को टक्कर मार दी.

2 लोगों के घायल होने की खबर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

इस ट्रेन को यात्री लालगोला एक्सप्रेस के नाम से भी जानते हैं. यह घटना रविवार शाम की है. घटना में वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गये हैं. हालांकि घायल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. खबर पाकर खड़दह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी. 

बीटी रोड से रहड़ा की ओर जा रही थी कार

पुलिस ने बताया है कि एक कार बीटी रोड से रहड़ा की ओर जा रही थी. एक अन्य वाहन उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह स्टेशन से सटे लेबल क्रॉसिंग में प्रवेश कर गया. रेलवे सिग्नल की अनदेखी करते हुए दोनों वाहन चालक आगे बढ़े और रेलवे लाइन पर पहुंच गए. हालांकि, सिग्नल ग्रीन होने के कारण दूसरी तरफ का रेलवे फाटक बंद हो गया था.

खड़दह स्टेशन के पास हुई दुर्घटना

इसी बीच, अचानक डाउन लालगोला एक्सप्रेस (हजारदुआरी एक्सप्रेस) खड़दह स्टेशन से आगे बढ़ रही थी. तभी फाटक से सटी कार में ट्रेन ने टक्कर मारी. पास में खड़ी एक और कार बाल-बाल बच गयी. हालांकि, पहली कार में ट्रेन की ठोकर की वजह से दूसरी कार भी अपनी जगह से खिसक गई.

कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका के बीच तुरंत ट्रेन को रोका गया. जिस कार में ट्रेन ने ठोकर मारी थी, उसका एक हिस्सा और पीछे का कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरी कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. घटना की वजह से ट्रेन कुछ देर तक वहीं खड़ी रही. बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

रेलवे ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

रेलवे की ओर से बताया गया है कि रविवार की रात 8:40 बजे डाउन हजारदुआरी एक्सप्रेस खड़दह की ओर जा रही थी. अचानक दो वाहन सिग्नल को इग्नोर करते हुए रेलवे लाइन पार करने लगे. ऐसे में रेलवे की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद ट्रेन कुछ देर तक रुकी रही. बाद में हजारदुआरी एक्सप्रेस को खड़दह स्टेशन से रवाना कर दिया गया.

Also Read

Train Accident: कंचनजंगा ट्रेन हादसे में 9 लोगों की मौत, 19 ट्रेंने रद्द

Train Accident : सियालदह मेन लाईन में भीड़ अधिक होने के कारण चलती ट्रेन से गिर कर युवक की मौत, ‘अव्यवस्था’ से नाराज यात्री

Train Accident: दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस पर गिरा ओवरहेड तार, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >