Table of Contents
TMC vs BJP on Beldanga Violence: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर पिछले महीने बेलडांगा में हुए दंगों की एनआईए जांच का विरोध करने और उसमें बाधा डालने का आरोप लगाया. सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियां सहयोग मिलने के बावजूद अक्सर ऐसे दावे करती रहती हैं.
बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का दावा
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हत्या और बलात्कार सहित अन्य मामलों में जिस तरह के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है, वैसा ही प्रतिरोध एनआईए को भी झेलना होगा.
बंगाल सरकार कर रही एनआईए जांच का विरोध – शमिक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यहां तो कोई सरकार ही नहीं है. प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार बेलडांगा हिंसा की एनआईए जांच का विरोध कर रही है. बंगाल पुलिस ने कथित तौर पर मामले से संबंधित दस्तावेजों को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने से इनकार कर दिया है.
TMC vs BJP on Beldanga Violence: भाजपा के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस का पलटवार
विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ दल पर ऐसी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया, जो देश की आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं. इन आरोपों के जवाब में टीएमसी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों को सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराये जाते हैं. फिर भी वह अक्सर ऐसे आरोप लगाती हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में बंगाल के प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद भड़की थी हिंसा
टीएमसी के प्रवक्ता ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि इन एजेंसियों की सफलता के बारे में सभी लोग जानते हैं. पड़ोसी राज्य झारखंड में एक स्थानीय प्रवासी मजदूर की मौत के बाद मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 16 जनवरी को हिंसा भड़क गयी थी. इसके विरोध में प्रदर्शन और हंगामे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और रेलवे ट्रैक को जाम किये जाने के साथ-साथ तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प के मामले सामने आये.
16 जनवरी को बेलडांगा में 6 घंटे तक ठप रहा था नेशनल हाईवे
गृह मंत्रालय के आदेश पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बंगाल पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली और मामला दर्ज किया. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड में बेलडांगा निवासी प्रवासी मजदूर की कथित मौत के विरोध में 16 जनवरी को लगभग 6 घंटे तक नेशनल हाईवे-12 को पूरी तरह से ठप कर दिया था.
इसे भी पढ़ें
बेलडांगा हिंसा : केस डायरी को लेकर अदालत में टकराव
बेलडांगा हिंसा : क्यों लगाया UAPA, हाईकोर्ट को दें रिपोर्ट, NIA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
NIA ही करेगा बेलडांगा हिंसा की जांच, सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज
मुर्शिदाबाद हिंसा : एनआइए के विशेष कोर्ट में 31 आरोपियों की वर्चुअल पेशी
