आसमान में छाये रहेंगे बादल, 30 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानें बंगाल में कब होगी बारिश

Bengal Weather Today: पश्चिम बंगाल में मौसम बदल रहा है. तापमान अभी से चढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग ने कहा है कि राज्य में आज आसमान में बादल छाये रहेंगे. हालांकि, शाम के समय आसमान साफ हो जायेगा. कब बारिश होगी, इसकी भी जानकारी दी गयी है.

Bengal Weather Today: पश्चिम बंगाल में आसमान में बादल छाये रहेंगे. शाम के समय आसमान साफ हो जायेगा. राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बंगाल में बारिश होने की भी संभावना जतायी है, लेकिन कब? इसका जवाब हम आपको बाद में देंगे. पहले बताते हैं कि आज बंगाल का मौसम कैसा रहने वाला है.

कोलकाता का अधिकतम पारा 30.4 डिग्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि आज का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा.

Bengal Weather Today: दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने बताया है कि दार्जिलिंग का मिनिमम टेंपरेचर बढ़कर 6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यह उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान है. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में कूचबिहार और पुंडिबाड़ी का न्यूनतम पारा 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. दक्षिण बंगाल का सबसे कम मिनिमम टेंपरेचर 13 डिग्री सेंटीग्रेड कल्याणी में दर्ज किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार और शनिवार को सुबह के समय उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले में एक-दो जगह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि बंगाल के सभी जिलों में अगले 3 दिन में रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है. अगले 7 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा.

पूर्व मेदिनीपुर में 24 को वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 24 फरवरी को एक-दो जगह हल्की बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >