गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

TMC Leader Brahmanand Chakraborty Arrested: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना में कट मनी लेने के आरोपी टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को आमता थाना पुलिस ने बिलासपुर के कपड़ा गोदाम में साड़ियों के ढेर के नीचे से गिरफ्तार किया है.

TMC Leader Brahmanand Chakraborty Arrested: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कथित भ्रष्टाचार और कट मनी मामलों में कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर इलाके से तृणमूल कांग्रेस के नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से बचने के लिए वह एक कपड़ा गोदाम में साड़ियों के ढेर के नीचे छिप गये थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढ़ निकाला और अपने साथ ले गयी.

पीएम आवास व अन्य योजनाओं में रिश्वत लेने के आरोप

ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास परियोजनाओं के लाभार्थियों से कथित तौर पर ‘कट मनी’ वसूलने के आरोप हैं. इस संबंध में इलाके के कुछ लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत मिलने के बाद आमता थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की.

कपड़े के गोदाम में छिपे थे टीएमसी नेता

पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मानंद उदयनारायणपुर के बिलासपुर इलाके में एक कपड़े की दुकान के गोदाम में छिपे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर तलाशी शुरू की. गोदाम के भीतर साड़ियों के बड़े-बड़े ढेर के नीचे छिपकर वह पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, पुलिस ने जब साड़ियों के ढेर को हटाया, तो वहां ब्रह्मानंद को बैठा पाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Leader Brahmanand Chakraborty Arrested: गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस को गोदाम के भीतर तलाशी लेते और आरोपी को बाहर निकालते देखा जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. रविवार को तृणमूल नेता को उलुबेड़िया महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित कट मनी का नेटवर्क कितना बड़ा था. इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

तृणमूल के पूर्व विधायक तिलक चक्रवर्ती गिरफ्तार, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

एक्शन में बंगाल पुलिस, संदेशखाली से शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >