स्कूल में सरस्वती पूजा करने पर दी जा रही धमकी : सुकांत

स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा के आयोजन की तैयारी की जा रही है. इसी बीच सरस्वती पूजा का आयोजन की तैयारी कर रहे शिक्षकों को धमकियां दी जा रही हैं.

कोलकाता. स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा के आयोजन की तैयारी की जा रही है. इसी बीच सरस्वती पूजा का आयोजन की तैयारी कर रहे शिक्षकों को धमकियां दी जा रही हैं. ऐसा ही आरोप प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने लगाया है. उन्होंने इसे लेकर सोशल ब्लॉगिंग साइट एक्स के माध्यम से एक वीडियो भी पोस्ट किया है. हालांकि, प्रभात खबर उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. श्री मजूमदार ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक व हताशाजनक है. नदिया के नागारुखड़ा में एक शिक्षक सरस्वती पूजा के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति किस स्तर पर पहुंच गयी है, वह इस प्रकार की घटनाओं से स्पष्ट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >