दीघा के जगन्नाथ मंदिर ने बनाया रिकॉर्ड, उद्घाटन के 8 महीने में ही पहुंचे एक करोड़ श्रद्धालु

Jagannath Mandir Digha: पश्चिम बंगाल गे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा में बने भगवान जगन्नाथ के मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के पार हो गयी है. महज आठ महीने में इतने श्रद्धालु दीघा पहुंचे हैं. कोलकाता के एक परिवार को इस अवसर पर विशेष दर्शन का मौका मिला. विशेष महा प्रसाद भी मिला.

Jagannath Mandir Digha: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के मात्र 8 महीने के भीतर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ पहुंच गयी है. मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

काकोली जाना ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की निवासी काकोली जाना रविवार को यहां पहुंचीं, तो वह जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं, तो उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. उनके आगमन के साथ ही 8 महीने के दौरान इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ हो गयी.

काकोली जाना के परिवार को कराया गया विशेष ‘दर्शन’

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें और उनके परिवार को विशेष ‘दर्शन’ कराये. उनको ‘महाप्रसाद’ और अन्य पवित्र भेंट भी दिये. दीघा जगन्नाथ धाम के मुख्य पुजारी और न्यासी राधारमण दास ने कहा कि यह उपलब्धि भगवान जगन्नाथ के प्रति बढ़ती वैश्विक आस्था और मंदिर की समावेशी भावना को दर्शाती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jagannath Mandir Digha: विभिन्न संस्कृतियों और भक्तों का मिलन स्थल बना जगन्नाथ मंदिर

उन्होंने कहा कि एक करोड़ भक्तों का आगमन केवल एक संख्यात्मक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भगवान जगन्नाथ की सार्वभौमिक स्वीकार्यता का प्रतिबिंब है. उन्होंने कहा कि यह मंदिर विभिन्न देशों और संस्कृतियों के भक्तों का मिलन स्थल बन गया है.

दीघा में साल भर देखी जा रही पर्यटकों की भीड़

30 अप्रैल 2025 को मंदिर के उद्घाटन के बाद से दीघा में, जिसे पारंपरिक रूप से केवल एक मौसमी समुद्री पर्यटन स्थल माना जाता था, अब साल भर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

दीघा के जगन्नाथ मंदिर में अब तीनों वक्त भोजन सेवा

दीघा जगन्नाथ मंदिर का प्रसाद अब घर-घर पहुंचेगा, तैयारियां हुईं पूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >