अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

Kapil Sibal on SIR: अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले देश के जाने-माने वकील, कांग्रेस नेता और राज्यसभा के सांसद कपिल सिब्बल ने एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कथित तौर पर एसआईआर के काम के दबाव में 33 बीएलओ की मौत पर सरकार से सवाल पूछा है. अमित शाह के घुसपैठियों पर दिये गये बयान का हवाला देते हुए सिब्बल ने कहा है कि एक भी घुसपैठिया ठीक नहीं है, तो क्या 33 बीएलओ की मौत टीक है?

Kapil Sibal on SIR: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के ठीक पहले राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने देश के विभिन्न हिस्सों में चल री मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और इसकी वजह से बूथ अधिकारियों की मौत पर सरकार को घेरा है. सोमवार को कपिल सिब्बल ने सरकार पर तंज कसा. उन्होंने प्रश्न किया कि अगर एक भी कथित ‘घुसपैठिया’ ठीक नहीं, तो क्या बूथ अधिकारियों की मौत ठीक है?’

बांकुड़ा में बीएलओ की मौत के बाद आया सिब्बल का पोस्ट

कपिल सिब्बल ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के मृत पाये जाने के एक दिन बाद की है. बीएलओ की मौत के बाद ऐसे आरोप लग रहे हैं कि एसआईआर से जुड़े कार्य-संबंधी दबाव के कारण उसकी मौत हुई.

Kapil Sibal on SIR: कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बातें

कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा- बंगाल के एक और बीएलओ ने आत्महत्या कर ली. पूरे भारत में मरने वाले बीएलओ की संख्या 33 हो गयी है. अगर एक भी कथित ‘घुसपैठिया’ ठीक नहीं, तो क्या 33 बीएलओ का मरना ठीक है?

अमित शाह ने कहा था- देश के घुसपैठियों को बाहर निकालेगी सरकार

अमित शाह ने पिछले महीने कहा था कि सरकार देश से घुसपैठियों को बाहर निकालेगी. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ राजनीतिक दल एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर न किया जाये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुसाइडल नोट में लिखा- और नहीं सह सकता

पश्चिम बंगाल के रानीबांध ब्लॉक में रविवार को एक बीएलओ की मौत की खबर आयी. रविवार सुबह एक स्कूल परिसर से हराधन मंडल का शव मिला. पुलिस को हराधन मंडल के शव के पास एक सुसाइडल नोट मिला. इस पर लिखा था- और नहीं सह सकता. इसे एसआईआर के काम के दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

राजकाटा क्षेत्र के बीएलओ थे हराधन मंडल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडल एक स्कूल शिक्षक थे और रानीबांध ब्लॉक के राजकाटा क्षेत्र के बूथ नंबर 206 के बीएलओ थे. अधिकारी के अनुसार, घटनास्थल से मृतक के हस्ताक्षर वाला एक नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने कथित तौर पर बीएलओ के रूप में काम के दबाव से निपटने में असमर्थ होने का जिक्र किया था.

अप्रैल-मई में हो सकता है बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है. चुनावों से पहले इलेक्शन कमीशन ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान चलाया है. इसके तहत 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये हैं. करीब 1.32 करोड़ लोगों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलायेगा चुनाव आयोग

पश्चिम बंगाल में गायब हो गये 58 लाख मतदाता! चुनाव से पहले जारी हुई मसौदा सूची

बंगाल में सबसे ज्यादा 74,553 वोटर के नाम चौरंगी में कटे, ममता बनर्जी के विधानसभा में 44,787

SIR Bengal : ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 44 हजार से ज्यादा नाम, बढ़ सकती है टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >