विधाननगर में डेंगू से गयी किशोरी की जान

वह विधाननगर के 33 नंबर वार्ड के ईएसआइ हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की निवासी थी.

दो अक्तूबर को अस्पताल में करायी गयी थी भर्ती

कोलकाता. विधाननगर में डेंगू से एक किशोरी की मौत हो गयी. अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. उसका नाम रूपोशी जाना (15) बताया गया है. वह कक्षा नौ की छात्रा थी. वह विधाननगर के 33 नंबर वार्ड के ईएसआइ हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की निवासी थी. वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी. मृतका के मृत्यु प्रमाण पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उसकी मौत डेंगू से हुई है. वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी. डेंगू का पता चलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उसकी नानी भी डेंगू से संक्रमित हुई थीं. किशोरी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी. हालांकि शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखा, लेकिन डेंगू का पता चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को तृतीया के दिन बुखार आने पर जांच करायी थी. शुरुआत में रिपोर्ट में कुछ भी नहीं आया. किशोरी की नानी को भी डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, दो अक्तूबर को अस्प्ताल में भर्ती होने के बाद से ही किशोरी की हालत बिगड़ती गयी. रविवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. किशोरी की मौत से क्षेत्र में डेंगू को लेकर लोगों में दहशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >