खास बातें
Suvendu Adhikari Meeting Governor RN Ravi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार दोपहर अचानक राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात करने कोलकाता स्थित लोक भवन पहुंचे. मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद राज्यपाल के साथ उनकी यह औपचारिक मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस आधे घंटे की गोपनीय बैठक के पीछे राज्य के आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक बदलावों का बड़ा एजेंडा छिपा है.
आधे घंटे की बैठक और अटकलों का दौर
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्यपाल के बीच यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली. सूत्रों के अनुसार, बैठक के संभावित एजेंडे में ये 3 बिंदु प्रमुख हो सकते हैं.
- मंत्रिमंडल का विस्तार : 9 मई को शपथ ग्रहण के समय केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी. मुख्यमंत्री के पास फिलहाल 40 से अधिक विभागों का जिम्मा है. माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने संभावित नये मंत्रियों की सूची पर राज्यपाल से चर्चा की है.
- घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन : मुख्यमंत्री ने हाल ही में Detect, Delete and Deport नीति पर काम शुरू किया है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने राज्यपाल को सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और अवैध प्रवासियों के निर्वासन की प्रक्रिया से अवगत कराया है.
- ममता की योजनाओं का नया नाम : कल्याणी की बैठक में सीएम ने ‘मुख्यमंत्री के बोलो’ का नाम बदलकर ‘आपनार सरकार के बोलुन’ करने का ऐलान किया था. प्रशासनिक स्तर पर हो रहे इन बड़े बदलावों की जानकारी भी लोक भवन को दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : भागो नहीं तो हम खदेड़ेंगे, शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम से घबराये बांग्लादेशियों का बॉर्डर पर लगा जमावड़ा
9 मई को बंगाल में शुरू हुआ था शुभेंदु युग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और नीशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Suvendu Adhikari Meeting Governor RN Ravi: प्रशासनिक तालमेल पर जोर
मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी लगातार जिला स्तर पर प्रशासनिक बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कल्याणी में नदिया और उत्तर 24 परगना के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. राज्यपाल से उनकी यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि वे राज्य में गुड गवर्नेंस (सुशासन) सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक प्रमुख के साथ बेहतर तालमेल बिठाना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल एक्शन, मिशन Detect, Delete and Deport शुरू, 9 घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में डाला
अगले कुछ दिन बंगाल के लिए महत्वपूर्ण
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही राजभवन से कुछ बड़े आदेश या अधिसूचनाएं जारी हो सकती हैं. जून के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गयी है. साथ ही, आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में पूरी तरह लागू करने की दिशा में राज्यपाल का मार्गदर्शन भी इस बैठक का हिस्सा रहा होगा.
इसे भी पढ़ें
बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन
शुभेंदु अधिकारी ने की घुसपैठियों को ‘बाहर’ करने की घोषणा, बंगाल में आज से ही ये कानून लागू
घुसपैठियों में बंगाल की 3D नीति का खौफ, हकीमपुर बॉर्डर पर बीएसएफ से कह रहे- साहब, हमें वापस भेज दो
