खास बातें
Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के गठन के लगभग एक महीने बाद पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गयी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार (1 जून) को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. मुख्य सचिव की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में नये मंत्रियों को शपथ दिलायी जायेगी. राज्यपाल आरएन रवि मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे.
9 मई को शुभेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने ली थी शपथ
सरकार गठन के बाद से ही विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा रहे थे. भाजपा सूत्रों के अनुसार, 35 मंत्री सोमवार को शपथ लेंगे. भाजपा सरकार में अब तक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत 6 मंत्रियों ने शपथ ली है. सभी ने 9 मई को ब्रिगेड में शपथ ली थी.
सीएम के साथ शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों के नाम
- दिलीप घोष
- अग्निमित्रा पॉल
- नीशीथ प्रमाणिक
- अशोक कीर्तनिया
- खुदीराम टुडू
इसे भी पढ़ें : कोलकाता नहीं कांथी से चलता है बंगाल! क्यों शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली उन्हें दूसरे नेताओं से बनाती है जुदा?
स्वपन दासगुप्ता और तापस रॉय बन सकते हैं मंत्री
संभावित मंत्रियों की सूची में सबसे चर्चित नाम वरिष्ठ भाजपा नेता व रासबिहारी से विधायक स्वपन दासगुप्ता का है. माना जा रहा है कि उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही उन्हें शिक्षा विभाग के कामकाज की निगरानी का दायित्व सौंप चुके हैं. ऐसे में उनके शिक्षा मंत्री बनने की संभावना जतायी जा रही है. मानिकतला के विधायक तापस रॉय भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं.
Suvendu Adhikari Cabinet Expansion: 10 प्रमुख संभावित मंत्रियों के नाम
- शंकर घोष
- रुद्रनील घोष
- डॉ शारद्वत मुखर्जी
- प्रणत टुडू
- रूपा गांगुली
- कल्याण चक्रवर्ती
- चंदना बाउड़ी
- जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
- अशोक डिंडा
- सुब्रत मैत्रा
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वर्तमान मंत्री और उनके विभाग
- शुभेंदु अधिकारी : मुख्यमंत्री सहित अन्य विभाग
- दिलीप घोष : पंचायत व ग्रामीण विकास, पशुपालन विकास और कृषि विपणन
- अग्निमित्रा पॉल : महिला व बाल विकास तथा नगर विकास
- नीशीथ प्रमाणिक : उत्तर बंगाल विकास और खेल
- अशोक कीर्तनिया : खाद्य विभाग
- खुदीराम टुडू : पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक मामले
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से मिली हरी झंडी, शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार जल्द, इन दिग्गजों की लग सकती है लॉटरी
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर रहेगा फोकस
भाजपा नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर बंगाल, जंगलमहल, आदिवासी क्षेत्र, अनुसूचित जाति वर्ग, महिला प्रतिनिधित्व और दक्षिण बंगाल के बीच संतुलन साधने की कोशिश कर सकता है.
प्रभात खबर एक्सप्लेनर
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा सरकार अब प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. सोमवार को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार न केवल सरकार की प्रशासनिक दिशा तय करेगा, बल्कि भाजपा के भीतर शक्ति संतुलन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति की भी झलक देगा.
11 बजे 35 नये मंत्री लेंगे शपथ : शुभेंदु अधिकारी
रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सोमवार को जनता द्वारा चुनी गयी राष्ट्रवादी सरकार की पूरी कैबिनेट का गठन होने जा रहा है. 35 नये मंत्री सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ लेंगे. इसके साथ ही मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो जायेगी.
अधिकतम मंत्रियों की संख्या 44
संविधान के तहत किसी भी राज्य विधानसभा में कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री नहीं हो सकते. इसलिए 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा 44 मंत्री ही बनाये जा सकते हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद नये मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि किसे मंत्री बनाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में बजट से पहले होगा शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, 54 से ज्यादा विभाग अभी सीएम के पास
शंखध्वनि से गूंजा लोकतंत्र का मंदिर, शुभेंदु ने विधानसभा में की पूजा, विधायकों को परोसा गया मछली-भात
