SIR के खिलाफ 2 सितंबर को विरोध प्रदर्शन की तैयारी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Calcutta High Court SIR Protest Hearing: संग्रामी गणमंच 2 सितंबर को मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कोलकाता में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहा है. इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.

Calcutta High Court SIR Protest Hearing: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ट्रिब्यूनल में लंबित अपील में हो रही देरी के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन की तैयारी चल रही है. 2 सितंबर को विरोध-प्रदर्शन की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी. कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.

तुरंत सुनवाई की मांग का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- यदि याचिका समय पर दाखिल नहीं की जाती है, तो अंतिम समय में कोर्ट से तुरंत सुनवाई की मांग करने का कोई अधिकार नहीं रह जाता. कलकत्ता हाईकोर्ट ने साफ किया कि याचिका दाखिल होने के बाद ही सामान्य प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध (List) की जायेगी.

‘संग्रामी गणमंच’ ने किया है प्रदर्शन का आह्वान

‘संग्रामी गणमंच’ नामक संगठन ने 2 सितंबर को कोलकाता में एक बड़े विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है. संगठन का दावा है कि इस प्रदर्शन में 5,000 से अधिक लोग शामिल होंगे. ‘संग्रामी गणमंच’ का आरोप है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिये गये हैं. इसके खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) में दायर अपीलों की सुनवाई में काफी देरी हो रही है.

ये भी पढ़ें: SIR ट्रिब्यूनल में 81 फीसदी याचिकाएं वोटर लिस्ट से नाम हटाने की, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

हाईकोर्ट से लगायी तत्काल सुनवाई की गुहार

संगठन के वकील ने कलकत्ता हाईकोर्ट से औपचारिक याचिका दायर करने की अनुमति मांगी. साथ ही मामले की संवेदनशीलता व 2 सितंबर की तारीख का हवाला देते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने तत्काल सुनवाई के अनुरोध को खारिज कर दिया. पहले से याचिका दायर नहीं करने पर सवाल उठाते हुए जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा- यदि याचिका समय पर दाखिल नहीं की जाती है, तो अंतिम समय में अदालत से तुरंत सुनवाई की मांग करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं रह जाता.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी से पूछा- SIR में नाम कटने के आधार पर बंगाल में फिर से चुनाव का दे सकते हैं आदेश?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >