शादी के दिन एसआइआर सुनवाई के लिए बुलाया गया

शादी के कार्ड छप चुके हैं. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रिश्तेदार भी घर पहुंचने लगे हैं.

बेटे व बेटीको 25 जनवरी को सुनवाई के लिए किया गया तलब

हावड़ा. जिले के उलबेड़िया ब्लॉक दो अंतर्गत तेहट्टा ग्राम पंचायत के कांटाबेरिया गांव निवासी शेख मोमिनुद्दीन के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियों के बीच अचानक चिंता का माहौल बन गया है. उनके बेटे मजहरुल की शादी 25 जनवरी को तय है. शादी के कार्ड छप चुके हैं. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रिश्तेदार भी घर पहुंचने लगे हैं. इसी बीच, चुनाव आयोग की ओर से एसआइआर सुनवाई के लिए नोटिस मिलने से परिवार परेशान हो गया है.

परिजनों के अनुसार दो दिन पहले बीएलओ के माध्यम से मोमिनुद्दीन के घर बेटे मजहरुल और बेटी मनीषा, दोनों के नाम चुनाव आयोग का नोटिस पहुंचा. संयोगवश दोनों को ही 25 जनवरी को एसआइआर की सुनवाई के लिए उलबेड़िया ब्लॉक दो कार्यालय स्थित सुनवाई केंद्र में उपस्थित होने को कहा गया है.

नोटिस मिलने के बाद मोमिनुद्दीन और उनका परिवार असमंजस में है. उन्होंने कहा कि सुनवाई की तारीख बेटे की शादी के दिन ही पड़ गयी है और समझ में नहीं आ रहा कि क्या किया जाये. इस संबंध में उलबेड़िया ब्लॉक दो के बीडीओ स्नेहाशीष भौमिक ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में सुनवाई की तारीख बदलने के लिए आवेदन किया जा सकता है. यह आवेदन संबंधित बीएलओ के माध्यम से देना होगा.

मोमिनुद्दीन के रिश्तेदार पीरजादा सैदुल खान ने कहा कि परिवार ने संबंधित विभाग से संपर्क किया है, ताकि सुनवाई शादी के बाद रखी जा सके. वहीं, उलबेड़िया उत्तर के विधायक निर्मल माझी ने कहा कि जिन लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है, उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जल्दबाजी में काम कर रहा है. साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि मजहरुल और मनीषा को बिना किसी परेशानी के सुनवाई में शामिल होने में मदद की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >