पूर्व रेलवे तारकेश्वर तक चलायेगा श्रावणी मेला ईएमयू स्पेशल ट्रेन

हावड़ा से तारकेश्वर तक तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए चार जोड़ी हावड़ा-तारकेश्वर-हावड़ा ईएमयू स्पेशल चलेंगी.

श्रावणी मेला ईएमयू स्पेशल ट्रेन हावड़ा, सेवड़ाफुली और तारकेश्वर के बीच चलेंगी कोलकाता. श्रावण माह के दौरान लाखों भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करने तारकेश्वर धाम पहुंचते हैं. मेले के दौरान, तारकेश्वर और सेवड़ाफुली स्टेशन पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. तीर्थयात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे का हावड़ा मंडल ने मेले के दौरान तारकेश्वर तक सभी रविवार और सोमवार को मौजूदा सेवाओं के अलावा कई ईएमयू स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है. यह स्पेशल ट्रेनें 10, 13, 14, 20, 21, 27, 28, 29 जुलाई व 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16, 17 और 18 अगस्त को चलेंगी. सभी विशेष ट्रेनें रास्ते में सभी स्टेशनों पर रुकेंगी. हावड़ा से तारकेश्वर तक तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए चार जोड़ी हावड़ा-तारकेश्वर-हावड़ा ईएमयू स्पेशल चलेंगी. हावड़ा-तारकेश्वर ईएमयू स्पेशल ट्रेन हावड़ा स्टेशन से रात 12:30 बजे, सुबह 4:15 बजे, दोपहर 12:40 बजे और दोपहर 1:20 बजे रवाना होंगी. इसी प्रकार, भक्तों को हावड़ा वापस लाने के लिए, तारकेश्वर-हावड़ा ईएमयू स्पेशल ट्रेन, तारकेश्वर स्टेशन से रात 2:30 बजे, सुबह 10:55 बजे, सुबह 11:35 बजे और रात 9:17 बजे रवाना होगी. ये ट्रेनें क्रमशः सुबह 4:00 बजे, दोपहर 12:25 बजे, दोपहर 1:05 बजे और रात 10:47 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. इसके अलावा, सोवड़ाफुली स्टेशन और तारकेश्वर के बीच पांच जोड़ी ईएमयू स्पेशल की भी व्यवस्था की गयी है. सेवड़ाफुली-तारकेश्वर ईएमयू स्पेशल सेवड़ाफुली स्टेशन से सुबह 6:55 बजे, सुबह 9:20 बजे, सुबह 11:05 बजे, अपराह्न 4:15 बजे और शाम 7:35 बजे रवाना होगी. विपरीत दिशा में, तारकेश्वर-सेवड़ाफुली ईएमयू स्पेशल तारकेश्वर से सुबह 5:55 बजे, सुबह 8:20 बजे, सुबह 10:05 बजे, दोपहर 2:46 बजे और शाम 6:35 बजे रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >