Sabang TMC Office Bombs: पश्चिम बंगाल में नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले अशांति फैलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग ब्लॉक अंतर्गत 13 नंबर विष्णुपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय पार्टी कार्यालय से भारी मात्रा में ताजा बम बरामद किये गये.
आतंक के दम पर बदले की तैयारी में TMC : भाजपा
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. भाजपा ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि टीएमसी हार के बाद अब आतंक के दम पर बदला लेने की तैयारी कर रही थी.
भाजपा की गुप्त सूचना और पुलिस का एक्शन
विष्णुपुर में यह कार्रवाई बेहद नाटकीय ढंग से हुई. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को पक्की खबर मिली थी कि टीएमसी दफ्तर के अंदर विस्फोटक रखे हैं. जैसे ही भाजपा ने यह जानकारी सार्वजनिक की, ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. माहौल बिगड़ता देख सबंग थाना पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को सील कर दिया गया ताकि कोई भाग न सके. पार्टी कार्यालय के भीतर सघन तलाशी के दौरान पुलिस को डिब्बे में रखे कई ताजा और शक्तिशाली बम मिले.
इसे भी पढ़ें : अभेद्य किले में तब्दील होगा ब्रिगेड परेड ग्राउंड, 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार लेगी शपथ, 4000 पुलिसकर्मी और ड्रोन रखेंगे पैनी नजर
बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने फौरन बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया. विस्फोटक इतने खतरनाक थे कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए विशेष सावधानी बरती गयी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चुनाव खत्म होने के बाद भी इन बमों को दफ्तर में रखने का मकसद क्या था और इन्हें बनाने के लिए बारूद कहां से लाया गया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आतंक के आरोपों पर भिड़ीं दोनों पार्टियां
इस घटना ने जिले में एक नयी राजनीतिक जंग छेड़ दी है. भाजपा नेतृत्व ने कहा कि यह ‘आतंकवादी’ सोच है. चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने और चुनाव के बाद अशांति फैलाने के लिए टीएमसी ने अपने दफ्तरों को ‘बम फैक्ट्री’ बना दिया. TMC ने पलटवार करते हुए आरोपों को सिरे से खारिज किया. कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है और बम उनके दफ्तर में बाहर से रखे गये होंगे.
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप
Sabang TMC Office Bombs: केंद्रीय बलों की गश्ती बढ़ायी गयी
विष्णुपुर क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की गश्त बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी और अन्य सुरागों के जरिये यह पता लगाने में जुटी हैं कि बम लाने वाले असली चेहरे कौन हैं. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के इस दौर में सबंग की यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है.
इसे भी पढ़ें
कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से दहल गया बंगाल, कभी बनना चाहते थे संन्यासी
चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा- ग्लॉक 47X पिस्टल से गोली मारी, प्रोफेशनल शूटर्स का हाथ
