पूर्व मेदिनीपुर प्रशासन की मदद से आनंदपुर पहुंचे लापता श्रमिकों के परिजन

महानगर से सटे आनंदपुर इलाके में सोमवार तड़के लगी भीषण आग के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. इस अग्निकांड में अब तक 25 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं.

हल्दिया. महानगर से सटे आनंदपुर इलाके में सोमवार तड़के लगी भीषण आग के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. इस अग्निकांड में अब तक 25 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदकुमार, तमलुक, मयना सहित विभिन्न इलाकों के लगभग 19 लोग अब भी लापता हैं. उनकी पहचान और खोजबीन के लिए जिला प्रशासन ने 19 परिवारों को आनंदपुर लाने की व्यवस्था की है. सोमवार तड़के करीब तीन बजे मोमो फैक्टरी और उसके गोदाम में आग लगी, जिसने पास के डेकोरेटर कंपनी के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया. ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग विकराल रूप ले ली और यह क्षेत्र लाक्षागृह जैसा तब्दील हो गया.

आग लगने के बाद से कई श्रमिकों का कोई सुराग नहीं मिला है.

नंदकुमार के बरगोड़ा निवासी संदीप माइति, जो उक्त कारखाने में लेबर ठेकेदार थे, भी लापता हैं. उनकी पत्नी आनंदपुर पहुंची हैं, जबकि घर पर उनकी बहन श्राबणी माइति चिंता में हैं. उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे संदीप से आखिरी बार बात हुई थी. इसी तरह शहीद मातंगिनी ब्लॉक के धलहड़ा गांव के 26 वर्षीय राजू मान्ना भी लापता हैं. उनके चाचा निमाई मन्ना ने बताया कि रविवार रात राजू ने परिवार से बात की थी और फूलों के काम से जुड़े होने की जानकारी दी थी. सोमवार सुबह आग की खबर मिली, लेकिन इसके बाद से उनका फोन बंद है. पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी यूनिस ऋषीन इस्माइल ने बताया कि जिन परिवारों ने लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है, उनके परिजनों को पहचान प्रक्रिया के लिए घटनास्थल पर लाया जा रहा है. डीएनए टेस्ट सहित अन्य वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से लापता लोगों की पहचान की जायेगी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

जिला प्रशासन के अनुसार, पांसकुड़ा के श्रीकृष्ण माइति, बापन माझी, समरेश पाथिकर, तपन दोलुई, मयना के बुद्धदेव जाना और सौमित्र मंडल, तमलुक ब्लॉक के देबादित्य डिंडा, विमल माइति, गोविंद मंडल, रामपद मंडल और खुदीराम डिंडा अब भी लापता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >