पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, राजीव कुमार समेत 5 प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये

Rajya Sabha Election 2026: राहुल सिन्हा समेत सभी 5 उम्मीदवार पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिये गये हैं. राहुल सिन्हा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो, बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मलिक और एलजीबीटीक्यू समुदाय की मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा का टिकट दिया था.

Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए सभी 5 उम्मीदवार सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. इनमें तृणमूल कांग्रेस के 4 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य विधानसभा में सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया.

बंगाल के 4 राज्यसभा सांसदों ने लिया जीत का प्रमाण पत्र

तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक और राजीव कुमार के साथ-साथ भाजपा के राहुल सिन्हा ने सोमवार को प्रमाण पत्र प्राप्त किया. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार मेनका गुरुस्वामी के दिल्ली में होने की वजह से राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने उनकी तरफ से सर्टिफिकेट लिया.

राजीव कुमार, मेनका, कोयल और बाबुल बने तृणमूल सांसद

राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को प्रस्तावित है. इस बार संसद के ऊपरी सदन में बंगाल से 5 सीटें खाली हुईं हैं. इनमें से 4 तृणमूल की और एक माकपा की थी. तृणमूल ने राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, समलैंगिकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरुस्वामी, टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक और राज्य के मंत्री बाबुल सुप्रियो को राज्यसभा भेजा है.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 मार्च को विधानसभा में उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन

भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को राज्यसभा भेजा है. इन सभी उम्मीदवारों ने 5 मार्च को विधानसभा में नामांकन दाखिल किया था. तृणमूल के सभी 4 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म सही भरा था. भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने फॉर्म भरते समय गलती कर दी थी. बाद में उन्होंने नामांकन पत्र में सुधार कर दोबारा जमा किया.

प्रमाण पत्र के साथ (बायें से दायें) राजीव कुमार, कोयल मल्लिक और बबुल सुप्रियो.

बाबुल सुप्रियो ने राहुल सिन्हा का हाथ पकड़कर दी बधाई

राहुल सिन्हा के फॉर्म गड़बड़ी के संबंध में तृणमूल कांग्रेस ने आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद राहुल सिन्हा मुस्कुराते दिखे. तृणमूल के बाबुल सुप्रियो ने विधानसभा के कॉरिडोर में उससे मुलाकात की. बाबुल सुप्रियो ने राहुल सिन्हा का हाथ पकड़ा और उन्हें बधाई दी.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, TMC को चार और BJP को एक सीट मिलना तय

राज्यसभा चुनाव 2026: बंगाल में सियासी टकराव, तृणमूल ने भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के हलफनामे पर उठाये सवाल

राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >