Raj Chakraborty Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति और मनोरंजन जगत का जब भी मिलन होता है, तो सबसे चमकता हुआ नाम राज चक्रवर्ती (Raj Chakraborty) का आता है. बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और टॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राज चक्रवर्ती अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. चुनावी हलफनामे और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज और उनकी पत्नी शुभश्री गांगुली (Subhashree Ganguly) बंगाल के सबसे अमीर ‘पावर कपल्स’ में से एक हैं. आइए जानते हैं, राज चक्रवर्ती की कुल संपत्ति और उनके शौक के बारे में.
करोड़ों के मालिक हैं राज चक्रवर्ती
राज चक्रवर्ती की आय का मुख्य जरिया उनकी फिल्में, प्रोडक्शन हाउस और उनका राजनीतिक करियर है.
- नेटवर्थ का अनुमान : मीडिया रिपोर्ट्स और चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार, राज चक्रवर्ती की कुल संपत्ति करोड़ों में आंकी गई है.
- आलीशान आशियाना : राज और शुभश्री कोलकाता के अर्बन कॉम्प्लेक्स (Urban Complex) में एक बेहद महंगे और लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं. इसकी कीमत करोड़ों में है. इसकी आंतरिक सजावट किसी महल से कम नहीं है.
- लग्जरी एसयूवी : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज चक्रवर्ती के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और लैंड रोवर (Land Rover) जैसी गाड़ियां हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू (BMW) और ऑडी (Audi) की लग्जरी सेडान कारें भी हैं. हालांकि, उन्होंने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो हलफनामा दिया है, उसमें इन कारों का कोई जिक्र नहीं है.
- इन कारों के हैं मालिक : राज चक्रवर्ती ने टाटा नेक्सन, VOLVO-XC Inscription कार के बारे में आयोग को बताया है. नेक्सन की कीमत 7.88 लाख रुपए और VOLVO-XC Inscription की कीमत 80.62 लाख रुपए हैं. उनकी पत्नी के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो कार है, जिसका मूल्य 16.12 लाख रुपए है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पत्नी शुभश्री गांगुली की भी है करोड़ों की संपत्ति
राज चक्रवर्ती की रईसी में उनकी पत्नी और टॉलीवुड की सुपरस्टार शुभश्री गांगुली का भी बड़ा हिस्सा है. शुभश्री न केवल फिल्मों से मोटी फीस लेती हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापनों) के जरिये भी करोड़ों की कमाई करती हैं. दोनों की संयुक्त संपत्ति उन्हें बंगाल के सबसे धनी राजनीतिक-फिल्मी परिवारों की सूची में खड़ा करती है. उनके पास बैंक बैलेंस के अलावा कई कीमती आभूषण हैं. उन्होंने बड़े पैमाने पर निवेश भी किया है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
Raj Chakraborty Net Worth: निर्देशक से विधायक तक का सफर
राज चक्रवर्ती ने ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनायी थी. वर्ष 2021 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बैरकपुर सीट से जीत हासिल की. राजनीति में आने के बाद भी उनका फिल्मी सफर जारी है. वह ‘राज चक्रवर्ती एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
- शुभश्री के 70 फिक्स्ड डिपॉजिट : राज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी ने मिलकर 90 फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखे हैं. शुभश्री ने एचडीएफसी बैंक में 70 एफडी कर रखे हैं. इसमें 5-5 लाख रुपए के 68 एफडी कर रखे हैं. एक एफडी 3 लाख रुपए का और दूसरा 2 लाख रुपए का है. शुभश्री के 6 बैंक अकाउंट हैं.
- राज के 20 एफडी : राज चक्रवर्ती के 8 बैंक अकाउंट हैं. राज चक्रवर्ती ने 20 एफडी कर रखे हैं, जिसमें 2-2 लाख रुपए के 11 फिक्स्ड डिपॉजिट हैं. 2.5-2.5 लाख रुपए के 4 और 2-2 लाख रुपए के 5 एफडी हैं.
- ज्वेलरी : राज चक्रवर्ती के पास कोई ज्वेलरी नहीं है. उनकी पत्नी के पास 1900 ग्राम ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 2.61 लाख रुपए है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम
करोड़ों की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं राजू
- राज चक्रवर्ती के पास 2,10,51,167 रुपए और शुभश्री के पास 13,15,36,877 रुपए की चल संपत्ति है.
- राज के पास 13503 वर्ग फीट और उनकी पत्नी के पास 1797 वर्गफीट जमीन है. यह गैर-कृषि योग्य जमीन है. इसका बाजार मूल्य क्रमश: 95 लाख और 35 लाख रुपए है.
- कॉमर्शियल बिल्डिंग की कीमत 1,83,31,261 रुपए है. इसके डेकोरेशन पर 11,47,315 रुपए खर्च किये हैं.
- राज चक्रवर्ती के पास 7.45 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 1.20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.
- राज चक्रवर्ती पर 1.57 करोड़ का लोन है. शुभश्री पर भी 2.26 करोड़ रुपए का बैंक लोन है.
- वर्ष 2000 में राजू चक्रवर्ती उर्फ राज चक्रवर्ती ने ऋषि बंकिम चंद्र कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी.
