9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री

PM Modi Bengal Visit: आसनसोल के पोलो ग्राउंड में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के लिए SPG तैनात है. कई इलाकों को नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

PM Modi Bengal Visit| आसनसोल, संतोष कुमार : बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में आसनसोल का पारा सातवें आसमान पर है. चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 9 अप्रैल को आसनसोल आ रहे हैं. यहां के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की इस मेगा रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं.

पोलो ग्राउंड बना अभेद्य किला, SPG ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किये गये हैं कि परिंदा भी पर न मार सके. पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है. पोलो ग्राउंड के बगल में एनसीसी ग्राउंड में 2 अस्थायी हेलीपैड बनाये जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के अधिकारी पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आसनसोल पहुंच चुके हैं.

आसनसोल कोर्ट से गैलेक्सी मॉल तक नो एंट्री जोन

पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. सुरक्षा कारणों से आसनसोल कोर्ट क्षेत्र से लेकर गैलेक्सी मॉल इलाके तक को आंशिक रूप से ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है. केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi Bengal Visit: पोलो ग्राउंड में जुटेंगे हजारों समर्थक

स्टेडियम परिसर में मंच निर्माण से लेकर बैठने की व्यवस्था तक का काम अंतिम चरण में है. भाजपा के स्थानीय नेतृत्व का मानना है कि इस रैली का असर न केवल आसनसोल, बल्कि आसपास की कई विधानसभा सीटों पर पड़ेगा. पार्टी को उम्मीद है कि पीएम मोदी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा और मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें : कूचबिहार में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- टीएमसी के सभी अत्याचारों का हिसाब लिया जायेगा

आसनसोल की सीटों पर टिकी हैं नजरें

पीएम मोदी की जनसभा के जरिये भाजपा आसनसोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. 9 अप्रैल की यह रैली बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दे चुनावी विमर्श के केंद्र में हैं.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री

बंगाल चुनाव से पहले BJP की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कटमनी से आवास योजना तक, TMC पर खूब बरसे प्रधानमंत्री

बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, BJP-TMC की भिड़ंत से रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >