Nabanna Abhiyan : शुभेंदु अधिकारी ने कहा, पुलिसिया दमन तुरंत नहीं रोका गया तो कल होगा 'बंगाल बंद’

Nabanna Abhiyan : वरिष्ठ नेता ने कहा, पुलिस संतरागाछी में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार कर रही है, हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, कॉलेज स्ट्रीट पर उन पर लाठीचार्ज कर रही है.

Nabanna Abhiyan : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ‘नबन्ना अभियान’ रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर ‘बर्बर कार्रवाई’ का सहारा लिया है.उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार ने ‘बर्बरता’ नहीं रोकी गई तो पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर दिया जाएगा.

पुलिसिया दमन तुरंत रोकने की शुभेंदु अधिकारी ने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस संतरागाछी में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार कर रही है, हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, कॉलेज स्ट्रीट पर उन पर लाठीचार्ज कर रही है. कृपया इस बर्बरता को तुरंत रोकें. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर पुलिसिया दमन तुरंत नहीं रोका गया तो हम कल पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर देंगे.

Also Read : Kolkata Police : कोलकाता पुलिस ने किया दावा, नबन्ना अभियान पूरी तरह से अवैध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >