बलागढ़ थाने की तत्परता से सकुशल मिली लापता महिला

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे, बलागढ़ थाने के एएसआइ राजेश मंडल दादपुर एसटीकेके रोड इलाके में गश्त कर रहे थे.

हुगली. बलागढ़ थाना पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल के चलते मानसिक रूप से असंतुलित एक महिला को सकुशल उसके परिवार से मिलाया गया. महिला उत्तर 24 परगना जिले के जगदल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और सोमवार से लापता थी. मंगलवार दोपहर करीब एक बजे, बलागढ़ थाने के एएसआइ राजेश मंडल दादपुर एसटीकेके रोड इलाके में गश्त कर रहे थे. तभी उन्होंने सड़क किनारे एक महिला को असहाय अवस्था में भटकते हुए देखा. उन्होंने महिला से बातचीत करने की कोशिश की. शुरू में महिला स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सकी. लेकिन लगातार प्रयासों के बाद उन्होंने अपना नाम प्रीति बानवाल बताया और श्यामनगर, नेहरू मार्केट (उत्तर 24 परगना) की निवासी होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाने के प्रभारी सोमदेब पात्रा ने महिला पुलिसकर्मियों को भेजकर महिला को थाने लाने की व्यवस्था की.

मानसिक असंतुलन के कारण जानकारी लेना कठिन था, लेकिन पुलिस ने धैर्यपूर्वक पूछताछ की और जगदल थाने से संपर्क कर पुष्टि की कि महिला के लापता होने की शिकायत वहां दर्ज है.

मंगलवार रात प्रीति देवी के भाई संजीव साव और उनकी मां, जगदल थाने की मदद से बलागढ़ थाने पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अपने साथ घर ले गये. परिजनों ने बताया कि प्रीति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका एक बच्चा भी है.

परिवार ने ओसी सोमदेब पात्रा, एएसआइ राजेश मंडल और अन्य अधिकारियों को इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >