बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड पर सीपीएम ने कह दी ये बड़ी बात

Md Salim on ED Raid: बंगाल चुनाव 2026 से पहले आई-पैक कार्यालय पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बड़ी बात कह दी है. पार्टी के सचिव मोहम्मद सलीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से सवाल भी पूछे हैं. सीपीएम नेता ने संवाददाताओं से क्या-क्या कहा, जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

Md Salim on ED Raid: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभालने वाली कंपनी आई-पैक के प्रमुख के कार्यालय और आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. बृहस्पतिवार को सीपीएम ने आरोप लगाया कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और तृणमूल कांग्रेस (टएमसी) की ‘नूरा-कुश्ती’ है.

सीपीएम ने ईडी की कार्रवाई को बताया छापेमारी का नाटक

माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि छापेमारी का नाटक किया जा रहा है. छापेमारी के बावजूद कोई सच्चाई सामने नहीं आयेगी. मोहम्मद सलीम ने पूछा कि तृणमूल कांग्रेस में जैन की क्या हैसियत है कि मुख्यमंत्री को ईडी की छापेमारी के दौरान उनके आवास और कार्यालय में जाना पड़ा.

कोयला घोटाला के आरोपियों की जांच नहीं कर रही एजेंसियां

आई-पैक कोलकाता के प्रमुख प्रतीक जैन के यहां हुई छापेमारी के बाद तेजी से हुए घटनाक्रमों के बीच जल्दबाजी में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि कथित कोयला घोटाला मामले के मुख्य आरोपियों की जांच केंद्रीय एजेंसियां नहीं कर रहीं हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Md Salim on ED Raid: निजी कंपनी पर छापे, तो सीएम को वहां क्यों जाना चाहिए?

सीपीएम लीडर ने पूछा कि आई-पैक एक निजी कंपनी है. अगर उसके यहां छापेमारी की जाती है, तो मुख्यमंत्री को वहां क्यों जाना चाहिए? सुबह ईडी ने आई-पैक निदेशक और उसके कार्यालय पर छापेमारी की, तो कार्रवाई के बीच में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाटकीय ढंग से मौके पर पहुंच गयीं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डेटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें

I-PAC पर ED Raid से बौखलायीं ममता बनर्जी, कहा- मिस्टर प्राइम-मिनिस्टर, प्लीज कंट्रोल योर होम मिनिस्टर

प्रतीक जैन के घर से सबूत उठा ले गयीं ममता बनर्जी, I-PAC के ठिकानों पर रेड मामले में ईडी का गंभीर आरोप

प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, जानें खास बातें

ईडी की छापेमारी के बीच I-PAC प्रमुख के घर पहुंची ममता बनर्जी, 20 मिनट बाद ग्रीन फाइल लेकर आयी बाहर

ईडी का कोलकाता में IPAC कार्यालय पर छापा, प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी तलाशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >