दमदम में चली आंधी, 17 जिलों में बारिश, जानें कहां हुई सबसे अधिक वर्षा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. इसके साथ-साथ राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भागों के 17 जिलों में वर्षा हुई है. 24 घंटे के दौरान राज्य में 3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 893 प्रतिशत अधिक है. आपके जिले में बारिश हुई या नहीं, जानने के लिए पढ़ें यह खबर.

पश्चिम बंगाल की राजधानी से सटे उत्तर 24 परगना जिले के दमदम में 43 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली. यूं तो राज्य के 17 जिलों में वर्षा हुई, लेकिन मुख्य रूप से 9 जिलों में सबसे अधिक बारिश हुई. एक दिन में पश्चिम बंगाल में सामान्य से 893 मिलीमीटर अधिक वर्षा हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

उत्तर 24 परगना समेत 9 जिलों में हुई वर्षा

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में 3 मिलीमीटर बारिश हुई. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया है कि उत्तर 24 परगना, हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा, नदिया, पूर्व बर्धमान, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिले में हल्की वर्षा हुई.

किस जिले में कितनी हुई बारिश

जिले का नामवर्षापातकमी/अधिक
उत्तर 24 परगना12.2 मिलीमीटर1925 प्रतिशत
हुगली10.9 मिलीमीटर1462 प्रतिशत
पुरुलिया4.7 मिलीमीटर4633 प्रतिशत
बांकुड़ा4.7 मिलीमीटर4633 प्रतिशत
नदिया3.5 मिलीमीटर489 प्रतिशत
पूर्व बर्धमान2.9 मिलीमीटर1350 प्रतिशत
दक्षिण 24 परगना1.7 मिलीमीटर139 प्रतिशत
पश्चिम बर्धमान1.5 मिलीमीटर275 प्रतिशत
बीरभूम0.6 मिलीमीटर175 प्रतिशत

पुरुलिया और बांकुड़ा में सामान्य से 4633 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्षापात के लिहाज से सबसे अधिक 12.2 मिलीमीटर वर्षा उत्तर 24 परगना जिले में हुई. अगर सामान्य से अधिक बारिश की बात करें, तो पुरुलिया और बांकुड़ा में सामान्य से सबसे अधिक वर्षा हुई. इन दोनों जिलों में सामान्य से 4633 प्रतिशत अधिक बारिश हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर 24 परगना में सबसे अधिक 12.2 मिलीमीटर वर्षा हुई

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर 24 परगना में 12.2 मिलीमीटर, हुगली में 10.9 मिलीमीटर, पुरुलिया में 4.7 मिलीमीटर, बांकुड़ा में 4.7 मिलीमीटर, नदियामें 3.5 मिलीमीटर, पूर्व बर्धमान में 2.9 मिलीमीटर, दक्षिण 24 परगना में 1.7 मिलीमीटर, पश्चिम बर्धमान में 1.5 मिलीमीटर और बीरभूम जिले में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. ये आंकड़े 24 फरवरी को सुबह 8:30 बजे तक के हैं.

बंगाल के इन 17 जिलों में हुई हल्की बारिश

  1. बांकुड़ा
  2. पुरुलिया
  3. झारग्राम
  4. पूर्व बर्धमान
  5. पश्चिम बर्धमान
  6. बीरभूम
  7. मुर्शिदाबाद
  8. नदिया
  9. उत्तर 24 परगना
  10. दक्षिण 24 परगना
  11. हुगली
  12. हावड़ा
  13. कोलकाता
  14. पूर्व मेदिनीपुर
  15. पश्चिम मेदिनीपुर
  16. मालदा
  17. दक्षिण दिनाजपुर

इसे भी पढ़ें

बंगाल से आंध्रप्रदेश तक बन रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश का येल अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, कोलकाता समेत 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बंगाल के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >