मौसम नूर ने छोड़ी टीएमसी, तो कांग्रेस पर भड़की ममता बनर्जी की पार्टी, जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

Mausam Noor Joins Congress: कभी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे एबीए गनी खान चौधरी की बेटी और भतीजे ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. राज्यसभा सांसद मौसम नूर के कांग्रेस में शामिल होने पर टीएमसी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के साथी के घर में सेंधमारी की है. उनके साथ ऐसा होगा, तो उन्हें कैसा लगेगा. इस पर जयराम रमेश ने क्या जवाब दिया, यहां पढ़ें.

Mausam Noor Joins Congress: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़ मौसम नूर कांग्रेस में शामिल हो गयीं हैं. इस पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. टीएमसी ने कहा है कि कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के साथियों के घर में सेंधमारी की है. अगर उनके घर में इसी तरह कोई सेंधमारी करे, तो उन्हें कैसा लगेगा.

जो इंडिया ब्लॉक से परहेज करते थे, वे आज उसकी बात कर रहे – जयराम रमेश

तृणमूल कांग्रेस की इस प्रतिक्रिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नपी-तुली और सधी हुई प्रतिक्रिया दी. पत्रकारों के सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि कल तक जो लोग इंडिया ब्लॉक का नाम तक लेने से परहेज करते थे, वे आज इंडिया ब्लॉक की बात कर रहे हैं, यह अच्छी बात है.

Mausam Noor Joins Congress: 2009 से 2019 तक कांग्रेस की सांसद थीं मौसम नूर

मौसम नूर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नयी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. वर्ष 2009 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से मालदा से 2 बार लोकसभा सदस्य रहीं, मौसम नूर ने कहा है कि वह सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे देंगी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मालदा से विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं मौसम नूर

मौसम नूर शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं जयराम रमेश, पार्टी महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं. नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव मालदा से लड़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका, गनी खान चौधरी के परिवार ने की घर वापसी

मालदा : सांसद मौसम नूर के सभा मंच को तोड़ा, भाजपा पर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >