विस चुनाव से पूर्व एनआरसी से लोगों को डरा रहीं ममता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर बंगाली समुदायों में डर पैदा करने का आरोप लगाया है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाये गंभीर आरोप

एजेंसियां, कोलकाता/गुवाहाटी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर बंगाली समुदायों में डर पैदा करने का आरोप लगाया है. श्री सरमा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ममता बिना कारण एनआरसी का मुद्दा उठा रही हैं, क्योंकि इसका कोई आदेश नहीं दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि ममता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बंगालियों के वोट हासिल करने के लिए यह रणनीति अपना रही हैं. श्री सरमा ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में उन्होंने एनआरसी पर बात नहीं की, लेकिन अब चुनाव नजदीक आने पर यह मुद्दा उठाया जा रहा है.”

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने गुरुवार को झाड़ग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की डबल इंजन सरकार पर नागरिकता छीनने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह लोगों को रोहिंग्या बताकर उन्हें हिरासत में भेजने और बांग्लादेश वापस भेजने की साजिश का विरोध करेंगी. ममता ने यह भी कहा कि अगर वोटर लिस्ट से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाये गये, तो वह पूरी दुनिया में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगी.

उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा, यह आरोप लगाते हुए कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. इस बीच, हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी के दावों को खारिज करते हुए इसे केवल चुनावी रणनीति करार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >