Mamata Banerjee Malda Speech: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा के चुनावी रण में ‘इमोशनल कार्ड’ खेल दिया है. शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर मतदाताओं को चेतावनी दी कि अगर उन्हें वोट नहीं मिला, तो वह जनता से अपना रिश्ता तोड़ लेंगी.
ममता बनर्जी ने वोटर को सुना दी खरी-खरी
मुख्यमंत्री ने खुद को ‘सेंटीमेंटल’ बताते हुए विपक्ष के साथ-साथ उन वोटरों को भी आड़े हाथों लिया, जिन्होंने लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का साथ दिया था. उन्होंने कहा कि चैन से जीना है, तो सब मिलकर भाजपा का विरोध करो.
मैं बहुत सेंटीमेंटल इंसान हूं, वोट नहीं तो रिश्ता भी नहीं
ममता बनर्जी ने सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए बेहद भावुक लहजे में कहा- अगर आप हमें वोट नहीं देते हैं, तो मैं आपके साथ कोई रिश्ता नहीं रखूंगी. मैं बहुत सेंटीमेंटल (भावुक) इंसान हूं. उन्होंने मालदा के लोगों से सवाल किया कि जब लोकसभा चुनाव में एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस को मिली और टीएमसी का खाता नहीं खुला, तो क्या उन्हें दुख नहीं हुआ? ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यहां टीएमसी के सांसद होते, तो विकास के काम और तेजी से होते.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शाह पर सीधा प्रहार- मोटा भाई की जेब में हैं एजेंसियां
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (मोटा भाई) पर भी हमला बोला. कहा कि NIA, CBI, ED, BSF और CISF सब उन्हीं के नियंत्रण में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. ममता बनर्जी ने कहा- मोटा भाई हमें चोर कहते हैं, लेकिन बॉर्डर से आने वाला पैसा कहां जाता है? वे चुनाव के समय वोट लूटने के लिए आते हैं.
बांग्ला बोलने वाले को कहते हैं घुसपैठिया : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लोग बंगाली पहचान पर हमला करते हैं. जो बांग्ला भाषा बोलते हैं, उसे आप घुसपैठिया कह देते हैं. असल में बीजेपी ही सबसे बड़ी घुसपैठिया है. ममता बनर्जी ने मालदा की हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि हर इलाके से 30-40 निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
बीजेपी का धर्म मैन्युफैक्चर्ड, बंगाल की संस्कृति समझें
माणिकचक की रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर धर्म के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- बीजेपी देश को बर्बाद कर देगी. वे किसी धर्म का सम्मान नहीं करते, बल्कि अपना बनाया हुआ धर्म (मैन्युफैक्चर्ड रिलीजन) थोपते हैं. उन्हें बंगाल की संस्कृति का पता नहीं है. मां काली के प्रसाद में मछली और मांस दोनों शामिल होते हैं. बीजेपी कौन-सा धर्म सिखा रही है?
23 और 29 अप्रैल को है बंगाल का महामुकाबला
ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि अगर जनता अगले 5 साल चैन से जीना है, तो उसे एकजुट होकर भाजपा को रोकना होगा. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होना है. चुनाव परिणाम 4 मई को आयेंगे.
इसे भी पढ़ें
मालदा में ममता बनर्जी के भड़काऊ और विवादास्पद बयान, कहा- EVM खराब हो तो मतदान न करने दें
भवानीपुर में सुरक्षा चूक पड़ी भारी, DC और ओसी समेत 4 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स सस्पेंड
