Table of Contents
Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी ने चुनावी साल में यह दिखा दिया है कि उनका तेवर कम होने वाला नहीं है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा है कि दबाव और धमकियों की वह परवाह नहीं करतीं. लोगों के लिए तृणमूल कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा. ममता बनर्जी ने ये बातें टीएमसी के स्थापना दिवस पर कहीं.
ममता बनर्जी ने कहा – ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकूंगी
टीएमसी के 28वें स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कड़ा और ललकार भरा संदेश दिया. कहा कि किसी भी तरह के दबाव व धमकियों की परवाह किये बिना उनकी पार्टी आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी. कहा कि तृणमूल ‘दुष्ट ताकतों’ के सामने नहीं झुकेगी.
मां-माटी-मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी टीएमसी की यात्रा
ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि मां-माटी-मानुष की सेवा के लक्ष्य के साथ तृणमूल की यात्रा शुरू हुई थी. इस ऐतिहासिक सफर का मूल उद्देश्य देश की गरिमा, बंगाल का विकास और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा था. आज भी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसी संकल्प पर अडिग है और उनके अथक परिश्रम व त्याग को वह नमन करती हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee News: ‘दुष्ट शक्तियों’ को बंगाल की सीएम का कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री ने विपक्ष और कथित ‘दुष्ट शक्तियों’ को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी के सामने सिर नहीं झुकायेंगी. आम लोगों के लिए तृणमूल का संघर्ष जीवन भर चलता रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.
इसे भी पढ़ें
2026 के चुनाव में होगा तृणमूल के कुशासन का अंत, फॉर्म में लौटे बंगाल भाजपा के नेता दिलीप घोष
विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पीएम मोदी बंगाल और असम को देंगे स्लीपर वंदे भारत की सौगात
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से दिलीप घोष की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज
