TMCP के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने किया बंगाल दौरे का ऐलान, कहा- रैली की अनुमति के लिए नहीं जाऊंगी कोर्ट

Mamata Banerjee TMCP Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद की रैली में घोषणा की है कि वह अब रैलियों की अनुमति के लिए अदालतों के चक्कर नहीं काटेंगी. इसके बजाय, वह सीधे जनता से अनुमति लेकर अपने कार्यक्रम आयोजित करेंगी. उन्होंने राज्य सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

Mamata Banerjee TMCP Rally: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द राज्य के दौरे पर निकलेंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब वह रैलियों की इजाजत के लिए कोर्ट जाकर समय बर्बाद नहीं करेंगीं. टीएमसी चीफ ने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी रैलियों को रोकने की कोशिश की, तो वह ‘जनता की अनुमति’ लेकर ही रैलियां करेंगीं. कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ममता ने ये बातें कहीं.

शुभेंदु सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग का आरोप

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगाल पुलिस का चेहरा हमेशा मानवीय रहा. भाजपा ने सत्ता में आते ही पुलिस को ‘राक्षसी रूप’ दे दिया. ममता बनर्जी ने रक्षा बंधन का हवाला देते हुए संकल्प लिया कि वह पार्टी समर्थकों के खिलाफ हो रही ‘पुलिस की ज्यादती’ और दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला करेंगी.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीएमसी से बगावत करने वाले 20 सांसदों को नोटिस के बाद विधायकों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी

भाजपा की कार्यशैली पर ममता का वार

टीएमसी प्रमुख ने पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार, प्रशासनिक कार्यशैली और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. भाजपा पर तंज कसते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने कहा- हमारे नेताओं पर लगातार हमले किये जा रहे हैं. मैं भी देखना चाहती हूं कि विरोधियों के पास कितने अंडे और ईंटें जमा हैं.

मैं जल्द ही पूरे पश्चिम बंगाल का दौरा शुरू करूंगी. अगर प्रशासन जनसभा करने की इजाजत नहीं देता, तो मैं सड़कों पर पैदल चलूंगी. अब हम रैलियों की अनुमति के लिए हर बार अदालत जाकर समय बर्बाद नहीं करेंगे. सीधे ‘जनता की अनुमति’ लेकर रैलियां करेंगे. -ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस

चुनावों को हाईजैक करने का आरोप, SIR प्रक्रिया पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) का इस्तेमाल कर पिछले विधानसभा चुनावों को हाइजैक किया था. उन्होंने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के जरिये अवैध रूप से लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये.

ये भी पढ़ें: 1998 में आंदोलन की कोख से जन्म, सत्ता का घमंड और ऐतिहासिक पतन, पढ़ें ममता बनर्जी की पार्टी TMC की पूरी कहानी

वेंडर्स को फुटपाथ से हटाने के अभियान पर बोला हमला

रेहड़ी-पटरी वालों (Street Vendors) के बेदखली अभियान पर भी ममता बनर्जी ने जोरदार हमला बोला. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार द्वारा फुटपाथ से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने से पहले उनका उचित पुनर्वास (Rehabilitation) जरूरी है. अगर सरकार पुनर्वास नहीं कर सकती, तो प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर महीने 25,000 रुपए का मुआवजा दे. यह मांग इस आधार पर की गई है कि विस्थापितों को तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, जैसे कि अन्य राज्यों में विशेष परिस्थितियों में परिवारों को मुआवजा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >