महेशतला : सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई जख्मी

महेशतला थाना क्षेत्र के संप्रीति ब्रिज पर हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी, जबकि उसका नाबालिग भाई जख्मी हो गया.

संवाददाता, कोलकाता

महेशतला थाना क्षेत्र के संप्रीति ब्रिज पर हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी, जबकि उसका नाबालिग भाई जख्मी हो गया. घटना मंगलवार रात की है. मृतक की शिनाख्त अभिजीत हाल्दार (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल हुए उसके भाई का नाम सौविक (10) है.

सूत्रों के अनुसार, गत मंगलवार की रात को कोलकाता से बजबज की ओर से एक मालवाहक वाहन जा रहा था. इधर, चेतला का निवासी अभिजीत अपने भाई के साथ नुंगी इलाके से दीपावली के पटाखे खरीद कर कोलकाता की ओर जा रहा था. चंदननगर के पास अभिजीत की मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में जहां अभिजीत के मृत होने की पुष्टि की गयी वहीं सौविक की हालत गंभीर होने पर उसे एसएसकेएम हॉस्पिटल स्थानांतरित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >