पत्नी-बच्चे की हादसे में मौत, शवों को छोड़ सुनवाई केंद्र पहुंचा पति

मालदा के कालियाचक में हीयरिंग के लिए जाने के दौरान सड़क हादसे में पत्नी और नौ महीने के बच्चे की मौत होने के बावजूद पति उनके शवों को छोड़ कर एसआइआर प्रक्रिया में शामिल होन के लिए सुनवाई केंद्र पहुंचा.

सुनवाई केंद्र जाने के लिए टोटो में सवार हुआ था परिवार

आगे निकलने की होड़ में टोटो पलटा, जख्मी मां-बेटे की अस्पताल में हो गयी मौत

कोलकाता. मालदा के कालियाचक में हीयरिंग के लिए जाने के दौरान सड़क हादसे में पत्नी और नौ महीने के बच्चे की मौत होने के बावजूद पति उनके शवों को छोड़ कर एसआइआर प्रक्रिया में शामिल होन के लिए सुनवाई केंद्र पहुंचा. हादसे में पेशे से शिक्षक मोहम्मद यासीन बाल-बाल बच गये. मृतका का नाम हालिमा खातून और बच्चे का नाम आरिफ हसन बताया गया है. हालांकि, इस दर्दनाक घटना के बावजूद मोहम्मद यासीन सुनवाई में शामिल हुए.

क्या है घटना : जानकारी के अनुसार, दंपती के नाम में कुछ गलतियां थीं. इस वजह से दोनों को नोटिस भेजा गया था. दोनों को शुक्रवार सुनवाई केंद्र जाना था. चूंकि मोहम्मद यासीन का घर सुनवाई केंद्र से काफी दूर है, इसलिए परिवार गुरुवार रात ही सुनवाई केंद्र की ओर से निकल पड़ा. बस अड्डा तक आने के लिए यासीन सभी को लेकर टोटो में सवार हुए. कुछ दूर जाने के बाद टोटो आगे निकलने की होड़ में पलट गया. इस घटना में पत्नी और बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया. यासीन शवों को वहीं छोड़ कर सुनवाई केंद्र पर पहुंचे और एसआइआर प्रक्रिया में शामिल हुए. वहां से उनके लौटने के बाद शवों को दफनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >