ममता के शासन में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है.

संवाददाता,कोलकाता

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता को दर्शाती है. नड्डा ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं कूचबिहार में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा किये गये हमले की कड़ी निंदा करता हूं. यह हमला राज्य पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जो यह दिखाता है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.”

उन्होंने इसे सिर्फ एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला करार दिया. नड्डा ने आगे कहा, “मैंने श्री अधिकारी से बात कर स्थिति की जानकारी ली. जब राज्य में विपक्ष के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की स्थिति की सिर्फ कल्पना की जा सकती है.” इससे पहले बुधवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपा द्वारा निकाली गयी एक रैली के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया और काले झंडे दिखाये. भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है.

जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर अराजकता और राजनीतिक हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >