Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के इस इलाके में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के बाद इस इलाके में 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक लग गई है.

Kolkata Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हुई हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. देश भर के डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल के अगले दिन कोलकाता के एक इलाके में एक साथ 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है.

आरजी कर अस्पताल से श्याम बाजार तक धारा 163 लागू

जी हां. रविवार (18 अगस्त) को कोलकाता के जिस आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी, उस अस्पताल के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही आरजी कर अस्पताल से श्याम बाजार मोड़ तक अब एक साथ 5 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो पाएंगे.

उपद्रवियों ने आरजी कर अस्पताल में मचाया था उत्पात

इस पूरे इलाके में 18 अगस्त से 24 अगस्त तक बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी. भीड़ को एकत्र होने से रोकने के लिए पहले 144 लगाई जाती थी, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में यह धारा 163 हो गई है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हुई हत्या के विरोध के दौरान भारी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में दाखिल हो गए थे और जमकर तोड़फोड़ की थी.

Also Read : Bengal Woman Security : अस्पतालों में महिलाकर्मियों की सुरक्षा के लिए बंगाल सरकार ला रही ‘रात्तिरेर साथी’ योजना

Also Read : Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित,CBI की कार्रवाई हुई तेज

बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठे थे सवाल

इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे थे. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे सबूत मिटाने की कोशिश करार दिया, तो ममता बनर्जी ने इसके लिए भाजपा और वामदलों को जिम्मेदार ठहराया. खुद ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ रैली निकाली और दोषियों को फांसी देने की मांग की.

सीबीआई कर रही केस की जांच, दुष्प्रचार पर पुलिस की नजर

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल और उसके आसपास के इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी गई है, ताकि भीड़ एकत्र न हो और फिर से 14 अगस्त की आधी रात जैसी कोई वारदात न हो. बहरहाल, सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कोलकाता पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Also Read

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल ने मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने कहा- शांति से घर पर रहें, नहीं तो सेंट्रल फोर्सेज तैनात करने का आदेश दे देंगे

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को किसने भेजा समन? आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता हत्याकांड के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय का एलान, सुरक्षा कानून के लिए बनेगी कमेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >