Kolkata Doctor Murder Case : आरजी कर कांड में चार जूनियर चिकित्सकों से सीबीआई की मैराथन पूछताछ

Kolkata Doctor Murder Case : सीबीआई के अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वारदात वाले रोज अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में क्या-क्या गतिविधियां हुईं.

Kolkata Doctor Murder Case : पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज के चार जूनियर चिकित्सकों से पूछताछ की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने चारों को इस दिन यहां सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ कार्यालय में हाजिर होने को कहा था. वे इस दिन अपराह्न करीब 12 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जहां वारदात वाले रोज उनकी गतिविधियों से संबंधित कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश की गयी.

सेमिनार हॉल में क्या-क्या हुईं थी गतिविधियां

हालांकि, जांच के बाबत सीबीआई की ओर से पूछताछ को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वारदात वाले रोज अस्पताल के इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में क्या-क्या गतिविधियां हुईं. घटना के पहले पीड़िता किन लोगों से मिली थी.

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

एक चिकित्सक से केंद्रीय जांच एजेंसी पहले भी कर चुकी है पूछताछ

घटना के बाद अस्पताल में क्या हुआ. बताया जा रहा है कि जिन जूनियर चिकित्सकों से पूछताछ हुई है, वे घटना वाले रोज अस्पताल में मौजूद थे. इनमें से एक चिकित्सक से केंद्रीय जांच एजेंसी पहले भी पूछताछ कर चुकी है. चारों से शाम तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहा था. सीबीआइ की हत्याकांड से जुड़े तमाम तथ्यों को जानने की कोशिश जारी है. अभी तक मामले की जांच के तहत मामले में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर संजय राय समेत करीब 12 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है.

Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >